RAM NAVAMI-2022: कानूनी मामलों में फंसे हैं तो राम नवमी पर भगवान राम इस मंत्र का करें जाप, देखें 6 मंत्र जो मिटाएंगे आपके कष्ट, जरूर सुनें राम कथा, देखें भजन वीडियो

April 9, 2022 by No Comments

Share News

राम नवमी विशेष। राम नवमी का संबंध भगवान विष्णु के अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम से माना गया है। भगवान विष्णु ने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करने के लिये हर युग में अवतार धारण किया। इन्हीं में से एक अवतार उन्होंने भगवान श्री राम के रुप में लिया था। जिस दिन भगवान श्री हरि ने राम के रूप में राजा दशरथ के यहां माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया वह दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का दिन था। यही कारण है कि इस तिथि को रामनवमी के रूप में हिंदू समाज के घर-घर में मनाया जाता है।

RAM NAVAMI-2022:राजधानी में निकलेगी भगवा यात्रा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारम्भ, देखें आरती के लिए किन-किन स्थानों पर रुकेगी पांच मिनट के लिए

चैत्र नवरात्र का भी यह पूर्णता का दिन अर्थात अंतिम दिन होता है। इस सम्बन्ध मे वृंदावन के आचार्य सुशील शास्त्री बताते हैं कि इस दिन भगवान राम के मन्त्रों का जाप कर पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं व कष्ट मिट जाते हैं। इस दिन भक्तो को श्री राम कथा अवश्य सुननी चाहिये अथवा राम चरित मानस का पाठ करना चाहिये। मान्यता है कि भगवान राम के मंत्रो का जाप करने से बड़े से बड़ा संकट भी मिट जाता है और मन और मस्तिष्क को सुकून मिलता है। इसलिए इस रामनवमी को आइए भगवान राम के 6 मंत्रों का जाप करें। आप अपनी समस्या के अनुसार भी मंत्रों का जाप कर सकते हैं। अगर हो सके तो इस सम्बंध में अपने ज्योतिषाचार्य से एक बार परामर्श अवश्य ले लें, ताकि वो आपकी कुंडली व राशि के अनुसार मंत्र की जानकारी दे सके। ध्यान रखें कि मंत्रों का जाप करते वक्त मन और मस्तिष्क एकाग्र हो और किसी तरह का छल- कपट न हो।

श्री राम जय राम, जय-जय राम
भगवान राम का यह मंत्र सबसे अधिक प्रभावी माना गया है। इस मंत्र के समान कोई और मंत्र नहीं है। आप इस मंत्र का कभी भी और कहीं पर भी जाप कर सकते हैं। नियमित जाप करने से घर-परिवार की जो भी समस्याएं होती हैं, दूर हो जाती है.

ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा
भगवान राम की कृपा प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

CHAITRA NAVRATRI 2022: नवम माता सिद्धिदात्री को इस तरह करें प्रसन्न, जानें किन उपहारों से कन्याएं होती हैं प्रसन्न, देखें भजन वीडियो

दो से 10 साल की कन्याओं को ही कराएं नवरात्र में भोज, दो वर्ष की कन्या दूर करती हैं दरिद्रता, तो अन्य आयु की कन्याओं को पूजने से जानें क्या होता है लाभ

नवरात्र का कन्या भोज कनेक्शन: नौ देवियों को प्रसन्न करने के लिए प्रतिपदा से नवमी तक कन्याओं को दें ये तोहफा

ॐ रां रामाय नम:
भगवान राम के इस मंत्र के जाप करने से धन , संतान और आरोग्य की प्राप्ति होती है और सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

ॐ रामभद्राय नम:
अगर आपके काम में बार- बार रुकावटें आ रही हैं तो आप भगवान राम के इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से सभी रुकावटें दूर हो जाती हैं और सफलता मिलने लगती है। एक बार अवश्य कोशिश करें।

लखनऊ में चल रहे चैती महोत्सव 2022 व भारतीय नववर्ष मेला की देखें एक झलक। ये मेला सभी धर्मों की एकता का प्रतीक माना जाता है।

श्रीराम गायत्री मंत्र ‘ॐ दशरथाय नम: विद्महे सीता वल्लभाय धीमहि तन्ना राम: प्रचोदयात्
भगवान राम के इस गायत्री मंत्र का जाप करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं। इस मंत्र के जाप से सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

ॐ रामाय धनुष्पाणये स्वाहा:
भगवान राम के इस मंत्र का जाप करने से कानूनी मामलों में फंसे लोगों को राहत मिलती है।

मेले में झूले भी लगाए गए हैं, और बहुत सारे जरूरत के सामानों के स्टाल भी। मेले का समापन 10 अप्रैल को होगा।

पढ़ें अन्य खबरें-

मस्जिद के सामने महंत ने मुस्लिम महिलाओं को लेकर की विवादित टिप्पणी, देखें वायरल वीडियो, महिला आयोग ने कहा अरेस्ट करो

दिल्ली के एक किराने की दुकान के डिस्प्ले बोर्ड पर चलने लगा अश्लील संदेश, देखें वायरल वीडियो, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

पत्नी को मरा बताकर बिल्डर ने एक युवती का चार साल तक किया शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर तान दी पिस्टल, देखें कैसे सामने आया सच

LUCKNOW: राजधानी में 7 अप्रैल से तीन दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 9 अप्रैल को होंगे विधान परिषद चुनाव के मतदान, अर्धसैनिक बल रहेंगे तैनात