Imran Khan: वीडियो में देखें कितनी फुर्ती से युवक ने बचाई पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की जान, देखें क्या बताया युवक ने
सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वीडियो पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की रैली में हुई गोलीबारी के वायरल हो रहे हैं। इसी में एक वीडियो वो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि युवक ने कितनी फुर्ती से इमरान खान की जान बचाई और अपनी जान की परवाह भी नहीं की। युवक की इसी फुर्ती की वजह से गोली चलाने वाले का निशाना चूक गया और खान बच गए। सोशल मीडिया पर लोग उसे हीरो बता रहे हैं।
बता दें कि गुरुवार (3 नवम्बर) को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में शामिल कंटेनर के पास गोलीबारी हुई। इसी कंटेनर में खान अपने समर्थकों के साथ सवार थे। इस घटना में खान घायल हो गए हैं और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक खान के पैर में चोट लगी है। (फोटो सोशल मीडिया)
देखें वीडियो