Chandigarh University Nude Video Viral Case: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय वीडियो लीक मामले में तीन को भेजा गया एक हफ्ते की रिमांड पर, महिला सदस्यों वाली SIT गठित, करेगी मामले की पूरी जांच, देखें वीडियो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय न्यूड वीडियो वायरल मामले (Chandigarh University Nude Video Viral Case) में पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को अतिरिक्त डीजीपी गुरप्रीत देव की निगरानी में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। ये टीम छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो वीक मामले की जांच करेगी। इस एसआईटी की खास बात ये है कि इसली सदस्य सभी महिलाएं हैं।
इस मामले में डीजीपी मे मीडियो को बताया कि पूरी घटना के मामले में एक छात्रा सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया गया हैय़ इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि मोबाइल आदि को जब्त कर फारेंसिंक जांच के लिए भेजा गया है। एसआईटी इस पूरे मामले के तह तक जाएगी। इस घटना में शामिल किसी भी शख्स को बख्सा नहीं जाएगा। इसी के साथ गौरव यादव ने विद्यार्थियों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी भी अफवाह में न पड़ें।
बता दें कि पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाली एमबीए की थात्रा के साथ ही दो अन्य को रविवार को ही इस मामले में गिरफ्तार कर लिया था। वहीं सोमवार को कोर्ट के अंदर मोबाइल की फॉरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने तीनों को एक हफ्ते की रिमांड पर भेजा है।
अभी तक 2 वीडियो मिले हैं। एक लड़का था जो लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। इसकी जानकारी चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कथित वीडियो लीक विवाद पर आरोपी के वकील संदीप शर्मा ने दी। तो वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि एक लड़की ने खुद अपना वीडियो नहाते समय का बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेजा था। उसके द्वारा 60 लड़कियों का वीडियो बनाए जाने की बात गलत है। तो वहीं आत्महत्या करने की भी बात गलत है। विश्वविद्यालय में किसी भी लड़की ने आत्महत्या करने का प्रयास नहीं किया। तो इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बेटियां हमारा गौरव हैं।
बता दें कि छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो के लीक और वायरल होने के बाद छात्रों ने मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के बाहर शनिवार रात से ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। यह प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब यह बात फैल गई कि विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने 60 लड़कियों के अश्लील वीडियो ऑनलाइन लीक कर दिए हैं। इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ ही पुलिस ने भी 60 लड़कियों के वीडियो बनाए जाने के मामले को अफवाह बताया है, लेकिन इस पूरे मामले को लेकर एक वीडियो आरोपित लड़की का वायरल हो रहा है, जिसमें वह अन्य लड़कियों और शिक्षिका के सामने 60 लड़कियों का वीडियो बनाए जाने की बात कबूल करती हुई दिख रही है। (फोटो सोशल मीडिया से ली गई है)
यहां देखें वीडियो