Film Festival: सउदी अरब में काजोल और शाहरुख ने लगाया DDLJ के रोमांस का तड़का, “सिमरन” सीन रिक्रिएट कर खूब बटोरी तालियां, वीडियोज वायरल
ट्विटर पर इस वक्त काजोल ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल उनकी करीब 27 साल पहले रिलीज हुई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले लाएंगे (DDLJ) की यहां स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। मौका था रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का, जो सउदी अरब में आयोजित किया जा रहा है। बॉलीवुड की इस हिट जोड़ी ने यहां भी अपने रोमांस का तड़का लगाया और जमकर तालियां बटोरी। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी हिट है। हाल ही में ये हिट जोड़ी सउदी अरब में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख और काजोल फैंस के साथ काफी मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इसी बीच किंग खान ने अपनी फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के डायलॉग को रिक्रिएट किया। इस दौरान दोनों ब्लैक ऑउटफिट में काफी अच्छे लग रहे हैं।
DDLJ की हुई स्क्रीनिंग
सउदी अरब में चल रहे फेस्टिवल के दौरान काजोल और शाहरुख की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। फिल्म के शुरू होने से पहले दोनों स्टेज पर आए और फिल्म से जुड़ी अपनी यादें शेयर की।
स्क्रीनिंग शुरू होने से पहले शाहरुख दर्शकों से बोले, ‘मैं अपनी सिमरन ले जा रहा हूं, आप फिल्म इंजॉय करिए’। इस मौके पर शाहरुख खान को स्पेशल सम्मान भी मिला, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के अवॉर्ड को प्राप्त करने के लिए मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यहां सउदी और बाकी जगह से आए मेरे फैंस के बीच होना मेरे लिए अद्भुत है, जो हमेशा मेरी फिल्मों के बड़े समर्थक रहे हैं।’