Pornography Case: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा खुलासा, “शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने OTT के लिए बनाई थी अश्लील फिल्में”, कई हस्तियों के नाम शामिल, लटकी गिरफ्तारी की तलवार, देखें वीडियो

November 24, 2022 by No Comments

Share News

जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को लेकर एक बड़ा खुलासा महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने किया है। अश्लील वीडियो मामले में नाम सामने आने के बाद कुंद्रा ने खूब सुर्खियों बटोरी थीं और जेल भी गए थे लेकिन फिर जमानत पर रिहा हो गए थे, लेकिन एक बार फिर से वह विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ अश्लील कॉन्टेंट बनाने और इसे ओटीटी प्लेटफार्मों पर दिखाने के आरोप में चार्जशीट दायर की है। इसमें शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे का भी नाम सामने आ रहा है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कोर्ट में कहा कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अन्य पर कुछ फाइव स्टार होटलों में अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगाया गया है, जिसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर बेचकर मोटी कमाई की गई।

बता दें, इससे पहले राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में बुरी तरह फंस चुके हैं। इस मामले में उन्हें लगभग दो महीने तक मुंबई के आर्थर जेल रोड में बंद रहना पड़ा था। दो महीने जेल में रहने के बाद पिछले साल (2021) सितंबर में उन्हें सेशन कोर्ट से बेल मिल गई थी, लेकिन पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और इस खबर से सामने आने के बाद एक बार फिर से कुंद्रा पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती दिखाई दे रही है। (photo-social media)

यहां वीडियो में देखें किस तरह से मुंह छिपाकर कुंद्रा होटल से बाहर आ रहे हैं

यहां देखें पूनम पांडे का वीडियो