India vs New Zealand 2nd T20: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त, सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड, अब उनके निशाने पर है पाकिस्तान का ये खिलाड़ी, देखें वीडियो

November 20, 2022 by No Comments

Share News

रविवार को भारत ने न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में 65 रनों से हरा दिया है। टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बैटिंग करते हुए नाबाद 100 रन जड़े तो वहीं दीपक हुड्डा ने 4 विकेट झटक कर अपना जलवा भी बरकरार रखा। युजवेंद्र चहल को भी 2 विकेट मिले। तो दूसरी ओर भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 111 रन बनाकर बाबर आजम की रिकार्ड तोड़ दिया है।

बता दें कि इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड को 192 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केवल 126 रन ही बना सके। टीम के लिए केन विलियमसन ने अर्धशतक जड़ा और वह 61 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह से 126 रनों के स्कोर पर न्यूजीलैंड की टीम ऑल आउट हो गई थी।

बता दें कि न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन और डेवोन कॉनवे ओपनिंग करने आए और इस दौरान एलन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। कॉनवे ने 22 गेंदों का सामना करते हुए मात्र 25 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके भी लगाए। ग्लेन फिलिप्स 12 रन बनाकर आउट हुए।

उन्होंने 6 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का लगाया। डेरिल मिशेल 10 रन बनाकर आउट हुए। तो वहीं जेम्स नीशम खाता तक नहीं खोल सके और चहल की गेंद पर आउट होकर बाहर हो गए। तो वहीं सेंटनर महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। केन विलियमसन ने कप्तानी पारी खेली और 52 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए। विलियमसन ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। एडम मिल्ने 6 रन बनाकर आउट हुए। ईश सोढी 1 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह पूरी टीम 126 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

दीपक हुड्डा की खतरनाक गेंदबाजी के सामने ढेर हुआ न्यूजीलैंड

दीपक हुड्डा ने टीम इंडिया के लिए खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने 2.5 ओवरों में महज 10 रन देकर 4 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज ने 4 ओवरों में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला। युजवेंद्र चहल ने 4 ओवरों में 26 रन देकर 2 विकटे लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवरों में केवल 12 रन देकर एक विकेट झटका तो वहीं अर्शदीप सिंह को एक भी विकेट नहीं मिला। उन्होंने 3 ओवरों में 29 रन दिए।

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा नाबाद शतक
रविवार को टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए 100 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने महज 51 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 111 रन बनाए। सूर्यकुमार की इस पारी मे 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। ईशान किशन ने 31 गेंदों में 36 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या 13-13 रन बनाकर आउट हुए. ऋषभ पंत 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तो दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने 4 ओवरों में 34 रन दिए। लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवरों में 49 रन दिए। उन्होंने 2 विकेट भी झटके। ईश सोढी ने 4 ओवरों में 35 रन देकर एक विकेट लिया। इनके अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला।

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड
भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 2022 के कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 11 बार 50 रनों का आंकड़ा पार करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्या इस मामले में मोहम्मद रिज़वान के करीब आ गए है। रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में वह एक बार फिर चमकते हुए दिखाई दिए। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 इंटरनेशनल में सूर्या ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने इस मैच में 51 गेंदों में 217.65 के स्ट्राइक रेट से 111 रनों की पारी खेली। सूर्या की इस पारी में कुल 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस पारी के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने 2022 के कैलेंडर ईयर में 11वीं बार टी20 इंटरनेशनल में 50 प्लस स्कोर बना लिया है।

इस तरह से सूर्या पाकिस्तानी बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान के करीब आ गए हैं। रिजवान ने टी20 इंटरनेशनल में 2021 के कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 13 बार 50 प्लस रन बनाए थे। अब सूर्या 11 बार 50 प्लस रन बनाकर इस मामले में नंबर दो पर आ गए हैं। मौजूदा वक़्त में सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर दो पर मौजूद हैं। वहीं, मोहम्मद रिज़वान नम्बर वन पर बने हुए हैं।

देखें कितने बल्लेबाज़ एक कैलेंडर ईयर में बना चुके हैं सर्वाधिक 50 प्सल रन

मोहम्मद रिज़वान- 2021 के कैलेंडर ईयर मोहम्मद रिज़वान टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक 13 बार 50 प्लस रन बना चुके हैं।
सूर्यकुमार यादव- भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैंष सूर्या 2022 के कैलेंडर ईयर में अब तक कुल 11 बार टी20 इंटरनेशनल में 50 प्लस रन बना चुके हैं।
बाबर आज़म- पाकिस्तान टीम के मौजूद कप्तान बाबर आज़म ने 2021 के कैलेंडर ईयर में 10 बार टी20 इंटरनेशनल में फिफ्टी प्लस रन बनाए थे।
मोहम्मद रिज़वान- 2022 के कैलेंडर ईयर में भी मोहम्मद रिज़वान अब तक टी20 इंटरनेशनल में 10 बार 50 से अधिक स्कोर बना चुके हैं।
विराट कोहली- पूर्व भारतीय कप्तान इस साल शानदार लय में दिखाई दिए हैं। उन्होंने अब इस साल टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 9 बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया है। (फोटो-सोशल मीडिया)