Maharashtra News: श्रद्धा हत्याकांड के बाद टूटा दिव्या और इमरान का विवाह, वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, 20 नवम्बर को होनी थी शादी
सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें दिव्या और इमरान की शादी 20 नवम्बर 2022 को होना लिखा है। बताया जा रहा है कि यह शादी वहीं पर हो रही है, जहां पर श्रद्धा वॉकर के पिता रहते हैं, अर्थात महाराष्ट्र के पालघर के वसई शहर में ही ये शादी भी होने जा रही थी। श्रद्धा के पिता पालघर में रहते हैं। शादी का कार्ड वायरल करने वाले ने ट्विटर पर दावा किया है कि हिंदू लड़की की मुस्लिम लड़के से शादी होने जा रही थी, लेकिन श्रद्धा हत्याकांड के सामने आने के बाद दोनों की शादी टूट गई। फिलहाल ये खबर वायरल वेडिंग कार्ड के आधार पर लिखी गई है। इसकी पुष्टि खबरस्टिंग नहीं करता है।
बता दें कि आफताब अमीन पूनावाला और श्रद्धा वॉकर दोनों लिव इन रिलेशन में रहते थे। युवती की मुलाकात आरोपी से एक कॉल सेंटर में हुई थी, जहां दोनों जॉब करते थे। महाराष्ट्र के पालघर में उसके पिता रहते हैं और श्रद्धा (26 साल) मुंबई के मलाड में एक कॉल सेंटर में काम करती थी। यहीं पर उसकी मुलाकात आफताब से हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती थी, जो कि बाद में प्यार में बदल गई। फिर दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने विरोध किया।
इसके बाद दोनों अचानक मुंबई छोड़ दिल्ली में आकर रहने लगे। जब 6 महीने तक परिजनों को श्रद्धा के बारे में कोई जानकारी नही मिली, तब वह दिल्ली मिलने पहुंचे। उनको सोशल मीडिया के जरिए मालूम था कि दोनों दिल्ली के महरौली के छतरपुर में रहने लगे हैं। इस पर वह आठ नवंबर को सीधे दिल्ली के छतरपुर में उस जगह पहुंचे जहां बेटी किराये के फ्लैट में रहती थी, लेकिन फ्लैट में ताला लगा देखा और आस-पास के लोगों से पूछा तो उनको कुछ ठीक नहीं लगा और फिर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस के मुताबिक आफताब ने 18 मई को हत्या की थी और श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े करके फ्रिज में रख दिया था। बताया जा रहा है कि फ्रिज को खरीदने का आइडिया उसे अमेरिकी क्राइम शो डेक्सटर से मिली थी।
बताया जा रहा है कि श्रद्धा उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी थी, जिसकी वजह से रोज दोनों में झगड़े होने लगे थे। इसी के बाद उसने प्रेमिकी की हत्या कर दी। इसी के साथ ये भी सामने आया है कि उसने कई दिनों में श्रद्धा के 35 टुकड़ों को जंगल के अलग-अलग हिस्सों में फेंका था, जिसकी तलाश अब पुलिस कर रही है। वहीं मामले में कोर्ट ने आफताब के नार्को टेस्ट की मंजूरी दे दी है। दूसरी ओर पुलिस भी आफताब के खिलाफ तमाम सबूत इकठ्ठे करने में कामयाब हो गई है। मामले की जांच अभी चल रही है। पुलिस को आफताब के परिवारवालों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हो पाई है। इसी के साथ अभी पुलिस के हाथ वो हथियार भी नहीं लगा है, जिससे श्रद्धा की हत्या की गई थी।