Cloud Burst:अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में मरने वालों की संख्या हुई 15, भारतीय सेना जुटी है राहत बचाव कार्य में, देखें वीडियो, केसे निकाला जा रहा है बच्चों व बुजुर्गों को
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना के बाद मरने वालों की संख्या 15 बताई जा रही है। फिलहाल अभी इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई। फिलहाल देर रात तक भारतीय सेना राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है। बुजुर्गों व बच्चों को बड़ी ही सतकर्ता के साथ निकालने का काम किया जा रहा है। इस घटना में करीब 40 लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने बताया कि बादल फटने के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर सेना, ITBP, CRPF, NDRF और SDRF के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी है। इसी के साथ एएनआई न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट की मानें तो कुछ ही मिनट पहले की जानकारी देने के लिए भारतीय सेना की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें सेना राहत कार्यों को करती हुई दिखाई दे रही है।
इसी के साथ बचाव कार्य के लिए माउंटेन रेस्क्यू टीम (MRT) लगी हुई है। वहीं एएनआई को दिए बयान में CEO अमरनाथ श्राइन बोर्ड, नीतीश्वर कुमार ने बताया है कि श्रीनगर ये दुखःद घटना है। वहां बचाव कार्य जारी है। कई टीमें राहत कार्य में लगी हुई है। हमारा फोकस यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का है। आर्मी के हेलीकॉप्टर भी एक्शन में हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि एएनआई की ओर से अभी इस घटना में 10 की मौत की ही जानकारी दी गई है।