क्या वाकई में आने वाली है महाप्रलय…? बाबा वेंगा से भी खतरनाक मानी जा रही है इस महिला की भविष्यवाणियां; ये बातें हो चुकी हैं सच
Japan Baba Vanga Ryo Tatsuki Predictions: सोशल मीडिया पर वायरल बाबा वेंगा की तमाम भविष्यवाणियां हम पढ़ते रहते हैं और उनकी तमाम भविष्यवाणियों में कईयों के सच होने का भी दावा किया जाता रहा है. हालांकि उन्होंने 2025 को लेकर भी कई डरा देने वाली भविष्यवाणियां की हैं. उन्होंने दुनिया के कई हिस्सों में तबाही आने का भी दावा किया है.
ऐसे में माना जा रहा है कि अगर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सच होती हैं तो पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी और लोग त्राहि-त्राहि कर उठेंगे. 2025 को लेकर बाबा वेंगा ने दुनिया के अंत की शुरुआत होने की खतरनाक भविष्यवाणी भी की है. उन्होंने दावा किया है कि यूरोप में एक बड़ा संघर्ष होगा और बड़ी आबादी खत्म हो जाएगी. तो वहीं अब बाबा वेंगा से भी खतरनाक भविष्यवाणियां एक जापानी महिला की बताई जा रही है. इनका नाम रियो तात्सुकी है और वह जापान की रहने वाली हैं. उनको जापान का बाबा वेंगा भी कहा जाता है.
कहा जा रहा है कि रियो की कई भविष्यवाणियां अब तक सच हो चुकी हैं. कोरोना महामारी से लेकर सुनामी तक भविष्यवाणी उन्होंने की है. माना जा रहा है कि अगर उनकी भविष्यवाणी सही होती है तो दुनिया महाप्रलय की कगार पर होगी.
कोरोना और सुनामी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
जापान की बाबा वेंगा के नाम से मशहूर रियो तात्सुकी ने अपनी किताब में कोरोना महामारी के एक बार फिर से लौटने का दावा किया है. अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि जानलेवा ये महामारी 2030 में एक बार फिर से लौटेगी और तबाही मचा कर रख देगी. किताब में ये भी लिखा है कि ये महामारी पहले तो गायब हो जाएगी लेकिन 2030 में लौटकर पूरी दुनिया में हाहाकार मचा देगी. तो वहीं तात्सुकी ने जुलाई में ही जापान में सुनामी आने की बड़ी भविष्यवाणी भी कर दी है. इससे पूरी दुनिया सकते में है. अपनी किताब में उन्होंने सुनामी से भारी तबाही होने का दावा किया है.
अब तक ये भविष्यवाणियां सच होने का दावा
फिलहाल अभी तक रियो तात्सुकी की कई भविष्यवाणियों के सच होने का दावा किया जा रहा है. तात्सुकी पहले गायक फ्रेडी मर्करी और राजकुमारी डायना की मौत की भविष्यवाणी कर चुकी हैं जो कि सही निकली थी. तो 1999 में ही उन्होंने अपनी किताब में कोरोना महामारी को लेकर भविष्यवाणी की थी. किताब ‘The Future as I see it’ में उन्होने दुनिया में महामारी फैलने की भविष्यवाणी की थी. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने लिखा था कि अप्रैल में यह महामारी अपने चरम पर होगी. तो वहीं हम सब ने देखा कि 2020 के बाद जब कोरोना की दूसरी लहर लौटी तो दुनिया भर में सबसे अधिक मौतें हुई थीं. कहा जा रहा है कि वह अपने सपने में जो कुछ भी देखती हैं वह सच हो जाता है.
ये भी पढ़ें-संभल की जामा मस्जिद फिर विवाद में…बदल दिया गया नाम…अब कहा जाएगा ये