Jodhpur: बेलगाम सिटी बस से टकराई स्कूटी, युवती का सिर आया पहिए के नीचे, मौत, दिल को हिला देने वाला सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, इस वीडियो से लें सीख, हमेशा पहने हेलमेट
सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो युवती एक स्कूटी पर बैठकर चौराहा क्रास कर रही हैं। दोनों ही युवती ने हेलमेट नहीं पहन रखा है। इसी बीच युवती चौराहा पार करने के लिए स्कूटी की स्पीड थोड़ी तेज करती है तो दूसरी ओर से आ रही सिटी बस से तेज टक्कर हो जाती है। स्कूटी चला रही युवती तो बच जाती है, लेकिन पीछे बैठी युवती जब तक कुछ समझती, उसकी सिर बस पहिए के नीचे आ जाता है और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है।
सीसीटीवी फुटेज वायरल करने वाले एक ट्वीटर यूजर ने सीसीटीवी फुटेज को जोधपुर का बताया है। उन्होंने लिखा है कि जोधपुर शहर में बेलगाम सिटी बस ने युवती को लिया चपेट में, स्कूटी पर पीछे बैठी मन्नत चौहान की हुई मौत, घटना हुई सीसीटीवी में कैद, 12 वी रोड़ चौराहे की घटना। बता दें कि इस घटना को देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली तो कुछ सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि हेलमेट पहने होती तो बच सकती थी। इस वीडियो को देखने के बाद सभी किसी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए दोपहिया वाहन वाले जरूरी रूप से हेलमेट पहनें। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि इस मामले में बस चालक अभी तक गिरफ्तार हुआ या नहीं।