Kamika Ekadashi: कामिका एकादशी पर करें ये 6 उपाय…जानें क्या होगा लाभ?

July 30, 2024 by No Comments

Share News

Kamika Ekadashi: श्रावण (सावन) कृष्ण एकादशी को कामिका (Kamika Ekadashi) अथवा कामदा (Kamada) एकादशी कहते हैं. इस एकादशी को पवित्रा एकादशी भी कहा जाता है. इस दिन हरि विष्णु जी की पूजा की जाती है. चूंकि ये एकादशी सावन के महीने में पड़ती है, इसलिए इसका महत्व और अधिक माना जाता है.

कामिका एकादशी के दिन पद्म पुराण में बताए गए उपाय अपनाने से व्यक्ति को भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि यह उपाय मोक्ष दिलाने वाले और धन संपत्ति लाभ दिलाने वाले हैं। कामिका एकादशी के यह उपाय मोक्ष दिलाने के साथ ही सुख समृद्धि भी बढ़ाएंगे।

इसके अलावा कामिका एकादशी सावन की पहली एकादशी होती है। भगवान विष्णु के पूजन के साथ ही भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए ऐसे करने से आरोग्य और धन वैभव की प्राप्ति होती है।

पद्मपुराण के मुताबिक, कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा तुलसी की मंजरी से करें. मान्यता है कि ऐसे करने से जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और स्वर्ग के लिए मार्ग खुलता है. यमलोक नहीं जाना पड़ता है।

कामिका एकादशी के दिन श्री कृष्ण की लीलाओं का पाठ करना चाहिए. साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम, विष्णु चालीसा का पाठ करें ऐसा करने से आपको मोक्ष मिलती है।

पद्मपुराण के मुताबिक, कामिका एकादशी पर पूजा के समय तिल के तेल से या घी का दीपक भगवान विष्णु के समक्ष प्रज्ज्वलित करें. मान्यता है कि इस उपाय से पितृ लोक में पितृ संतुष्ट होते हैं और पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

एकादशी के दिन हल्दी मिलाकर जल का छिड़काव करें और स्वास्तिक बनाएं ऐसे करने से देवी लक्ष्मी का वास होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संपत्ति की प्राप्ति होती है। यदि किसी के जीवन में आर्थिक दिक्कतें चल रही हैं तो वह भी समाप्त हो सकती हैं।

एकादशी के दिन तुलसी पीढ़ा को मिट्टी से लेपें। साथ ही तुलसी माता को दीपक दिखाना चाहिए और तुलसी पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य पाप मुक्त होता है और उन्हें सुखों समृद्धि की प्राप्ति होती है।

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)