Kanpur Accident: नशे के शौक ने दो दर्जन से अधिक को धकेला मौत के मुंह में, मंदिर से लौटते वक्त ठेके पर चालक सहित सभी पुरुषों ने पी थी शराब, देखें क्या बताया घायल महिला ने, मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद, मुख्यमंत्री ने की अपील, वीडियो
लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के साढ़ क्षेत्र में हुए बड़े हादसे की खबर से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। जहां इस सम्बंध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया है तो वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। तो वहीं प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि ट्रैक्टर ट्राली का इस्तेमाल केवल कृषि कार्यों में करें।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राली ड्राइवर शराब का शौकीन था और वह नशे की हालत में ट्रैक्टर चला रहा था। उसकी लापरवाही के चलते ही ट्रैक्टर ट्राली ने नियंत्रण खो दिया था और साढ़ व गंभीरपुर गांव के बीच सभी दलदल युक्त तालाब में जा गिरे और दो दर्जन से अधिक जानें चली गईं। पुलिस के मुताबिक 22 लोग तो मौके पर ही दम तोड़ दिए, जबकि पांच लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर कमिश्नर, डीएम, एसपी कानपुर आउटर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गड्ढे से लोगों के शव किसी तरह निकालने शुरू किया।
मरने वालों में सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी चंद्रिका देवी मंदिर से मुंडन से वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर राजू निषाद खुद चला रहा था। घटना में घायल एक महिला ने बताया कि वहां से चलने के बाद कुछ देर बाद रास्ते में एक देशी शराब का ठेका पड़ा। वहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी गई और सभी पुरुषों ने शराब पी। इसके बाद राजू ने ट्रैक्टर तेजी से लहराकर चलाना शुरू कर दिया। महिला के मुताबिक कई बार उसे टोका भी गया पर माना नहीं। हरदेव बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और किनारे खड्ड में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इसमें बारिश का पानी भरने के कारण यह तालाब के रूप में तब्दील हो चुका है।
35 से 40 लोग थे ट्रॉली में सवार
कानपुर हादसे में 27 लोगों की मौत की खबर सुनकर चारो चरफ हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर मची चीख-पुकार के वायरल वीडियो ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू कराया तो एक के बाद एक शव निकलने शुरू हो गए। मौके से करीब 22 लोगों के शवों को पुलिस ने निकाला, जबकि कई घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां पांच और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी की पानी में डूबने और दम घुटने से मौत हुई है। बताते हैं कि ट्रॉली तालाब में गिर जाने से कई श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए थे और कई श्रद्धालु पानी में डूब गए, जिन्हें तैरना नहीं आता था। ट्रॉली के नीचे दबने से ऑक्सीन की मात्रा कम हो गई और दम घुट गया। जब तक राहत बचाव कार्य शुरू किया गया, तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
मृतकों के परिजनों को दी गई आर्थिक मदद
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मरने वाले के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने मरने वाले के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया। इसी के साथ सीएम ने मंत्रियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मंत्री राकेश सचान और अजीत पाल को पहुंचने के निर्देश हैं। साथ ही प्रशासन से राहत कार्यो में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।
देखें क्या अपील की है मुख्यमंत्री ने
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील करते हुए कहा है कि मेरी अपील है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों और माल ढुलाई के लिए ही करें। इससे सवारियों की ढुलाई कदापि न करें। जीवन अमूल्य है, कृपया लापरवाही न बरतें।
यहां देखें हादसे का दर्दनाक वीडियो