Kanpur Dehat: बिल्ली पालना परिवार को पड़ा भारी…एक हफ्ते के भीतर पिता-पुत्र की हुई मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

December 2, 2023 by No Comments

Share News

Kanpur Dehat:घरों में कुत्ते और बिल्लियां पालन आम बात है, लेकिन इनकी वजह से घर के लोगों की जान जाने लगे तो गम्भीर बात है. कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे से सामने आया है. यहां रहने वाले एक परिवार में बिल्ली पाले जाने के एक सप्ताह के भीतर पिता-पुत्र की मौत से हड़कंप मच गया है. बताया जहां रहा है कि दोनों मौतें पालतू बिल्ली में फैले रैबीज के कारण हुई हैं. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

पूरा मामला कानपुर देहात के कस्बा अकबरपुर से सामने आया है. यहां रहने वाले इम्तियाजुद्दीन ने अपने घर में एक बिल्ली को पाली थी. घर के सभी सदस्य बिल्ली के साथ खेलते दुलार करते और खाना-पीना करते थे अचानक एक दिन बिल्ली गली में घूम रहे आवारा पागल कुत्ते की चपेट में आ गई जिसके चलते बिल्ली में रेबीज के सिम्टम्स पनपने लगे और एक दिन अचानक खेलते खेलते बिल्ली के दांत और पंजे घर के ही बेटे अजीम को लग गए. धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी बिल्ली के लक्षण अजीम में दिखाई देने लगे और एक दिन अचानक उसकी मौत हो गई और फिर यही स्थिति मृतक युवक के पिता इम्तियाजुद्दीन के साथ हुई यानी एक सप्ताह के भीतर पिता पुत्र की मौत बिल्ली के अंदर पनप रहे रेबीज के चलते हो गई.

अचानक पिता पुत्र की मौत की यह घटना क्षेत्र में आज की तरह फैलने लगी लोगों में दहशत का माहौल बन गया फिलहाल परिवार के अन्य सदस्यों की जांच के लिए कानपुर भिजवाया गया, जिसे कहीं ना कहीं परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित रहे क्षेत्र के लोग भी खौफ ज्यादा है की कहीं बिल्ली ने किसी और को पंजे या दांत तो नहीं मार दिए. फिलहाल यह घटना घरों में कुत्ते और बिल्ली पालने वालों को चेताने का काम करती है.

घर के जानवरों को लगवाएं रेबीज के इंजेक्शन
वहीं इस सम्बंध में वरिष्ठ चिकित्सक कहते हैं कि घर के जानवरों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए. अगर कभी आवारा जानवर परिवार के सदस्यों पर हमला करता है तो उसके लिए सबसे पहले घाव को स्प्रीट से साफ करें और चिकित्सक की सलाह के बाद उपचार जरूर करवा क्योंकि कई बार रेबीज के लक्षण वर्षों के बाद भी नजर आ सकते हैं और सावधानी न करने पर व्यक्त की मौत हो जाती है ऐसे में उपचार और जागरूकता ही बचाव है.