Kanpur News: 29 सितम्बर को पंडित प्रताप नारायण मिश्र की मनाई जाएगी 169 जयंती, इनका होगा सम्मान
September 28, 2024
No Comments
Kanpur News: अमर साहित्यकार एवं पत्रकार पंडित प्रताप नारायण मिश्र की 169वीं जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के जर्नलिस्ट क्लब, पत्रकार भवन, अशोक नगर में सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन कल यानी 29 सितम्बर को किया जाएगा. इस मौके पर काव्य गोष्ठी विशेषांक का भी आयोजन होगा. कार्यक्रम की जानकारी मंत्री व संयोजक महेश कुमार मिश्र ने दी.

