तीन शादियां और सौतेली बेटी…कुछ ऐसी थी Karisma Kapur के Ex पति संजय कपूर की पर्सनल लाइफ; Heart Attack से हुई मौत
Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति का यूके में उस वक्त निधन हो गया जब वह पोलो खेल रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक आई है. वह 53 साल के थे. उन्होंने अपने जीवन में तीन शादियां की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं और एक सौतेली बेटी भी है.
फिल्मफेयर के अनुसार ‘बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 की उम्र में निधन हो गया है. यूके में पोलो खेलते सयम उन्हें हार्ट अटैक आया.’ तो वहीं संजय कपूर के निधन के बाद सोशल मीडिया एक्स पर की गई उनकी आखिरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल संजय कपूर ने अहमदाबाद विमान हादसे पर आखिरी पोस्ट किया था और संवेदनाएं जताते हुए लिखा था, ‘अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे.’
बता दें कि गुरुवार को अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद संजय कपूर ने दुखी होकर ये पोस्ट शेयर की थी. इस दर्दनाक प्लेन क्रैश में 242 यात्री मारे गए हैं तो वहीं इमारत पर प्लेन क्रैश होने के कारण 50 से अधिक अन्य लोगों की भी जान गई है. इस प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी की भी मौत हो गई है.
Terrible news of the tragic Air India crash in Ahmedabad. My thoughts and prayers are with all the families affected. May they find strength in this difficult hour. 🙏 #planecrash
— Sunjay Kapur (@sunjaykapur) June 12, 2025
करिश्मा कपूर से शादी के बाद हो गया था तलाक
हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी. दोनों का रिश्ता लगभग 13 साल ही चल सका था और साल 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया. इनके दो बच्चे है. बड़ी बेटी का नाम समायरा है और बेटे का नाम कियान है. करिश्मा की बेटी अब 19 साल की हैं. तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर के पास है. बता दें कि दोनों का तलाक घरेलू हिंसा के आरोप के बाद हुआ था तो वहीं करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी.
बता दें कि संजय कपूर ने तीन बार शादी की थी। पहली शादी उन्होंने डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी लेकिन 2000 में उनका तलाक हो गया था इसके बाद साल 2003 में संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से शादी की थी. भले ही करिश्मा से संजय का तलाक हो गया था लेकिन उनके दोनों बच्चे संजय के बेहद करीब थे और करिश्मा अपने बच्चों के लिए संजय से दोस्ती कायम रखी थी.
7 साल का है बेटा
बता दें कि करिश्मा से तलाक के बाद प्रिया सचदेव से शादी करने के बाद संजय कपूर के साथ वह पिछले 8 सालों से साथ में थीं. संजय से उनका एक बेटा भी है जिसका नाम अजारियस है लेकिन अब संजय उन्हें छोड़कर जा चुके हैं. 2018 में बेटे का जन्म हुआ था. वह अभी 7 साल का है.
ऐसा था संजय कपूर का फैमिली बिजनेस
बता दें कि रानी कपूर और दिवंगत सुरिंदर कपूर के बेटे थे संजय कपूर। उनके पिता सुरिंदर भारत के ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री में अग्रणी थे और उन्होंने सोना ग्रुप की स्थापना की थी, जो ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाता था। बहुत ही कम उम्र में ही संजय अपने फैमिली बिजनेस में इंट्रेस्ट लेने लगे थे और फिर 2003 में पिता की कंपनी जॉइन कर ली और फिर ऑटोमोटिव की दुनिया में ग्लोबल स्तर पर पहचान बनाई। उनकी कंपनी इलेक्ट्रिव 2 व्हीलर्स और 3 व्हीलर्स के पार्ट्स सप्लाई करती है।
संजय कपूर बिजनेस में अच्छा कर रहे थे. इसी के चलते उनको सोना कॉमस्टार कंपनी का चेयरमैन बनाया गया. उनकी लीडरशिप में यह कंपनी देश के साथ ही दुनिया में छा गई और संजय कपूर सुर्खियों में आ गए. उनकी शिक्षा की बात करें तो वह देहरादून के द दून स्कूल से लेकर मुंबई के द कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से पढ़ाई की थी। यही नहीं लंदन से कॉर्पोरेट स्ट्रैटिजी और एचआर में बीबीए किया। साथ ही MIT और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी हाई एजुकेशन ली।
पोलो के थे शौकीन
संजय कपूर को पोलो खेलने के बहुत शौकीन था। अक्सर ही उनको पोलो खेलते हुए देखा जाता था तो वहीं घोड़ों के साथ वक्त बिताने का भी उनको शौक था. तो वहीं उनके शौक यानी पोलो खेलते वक्त संजय की जान चली गई। बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने ANI को बताया कि संजय के मुंह में एक मक्खी घुस गई थी, जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक हुआ। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। संजय कपूर के निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि बिजनेस जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.