विधायक रहे नेताजी को सांड़ ने उठाकर ऐसा पटका कि फिर न उठ सके…Video वायरल

October 28, 2025 by No Comments

Share News

Karnataka Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक सजाधजा सांड़ एक शख्स को उसके घर से बाहर निकाल कर पटक रहा है. शख्स अपने घर के मुख्य द्वार पर खड़ा होता है तभी सांड़ आता है और उसे उठा कर पटक देता है जिससे शख्स उठ तक नहीं पाता तो वहीं बड़ी संख्या में लोग सांड़ को भगाने की कोशिश करते हैं लेकिन उसके पास कोई नहीं जाता.

यह वीडियो कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के शिकारीपुरा तालुक के बल्लिगवी गांव से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पर होरी उत्सव हो रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. यह उत्सव हर साल की तरह इस बार भी बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा था लेकिन इसी खुशी के बीच एक सजा-धजा सांड़ अचानक बेकाबू हो गया और उसने भीड़ की ओर दौड़ लगा दी और पूर्व विधायक महालिंगप्पा पर हमला कर दिया.

घटना के समय महालिंगप्पा अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर उत्सव का लुत्फ ले रहे थे कि तभी अचानक सांड़ उनकी ओर झपटा और वह जब तक खुद को बचाने के लिए कुछ कर पाते तब तक उसने उनको तेजी से उठा कर सड़क पर पटक दिया. हालांकि कई लोग उनको बचाने के लिए दौड़े लेकिन साड़ को बेकाबू देखकर किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि वह ज्यादा नजदीक जा पाते.

तो दूसरी ओर घायल पूर्व विधायक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें कुछ चोटें आई हैं. हालांकि वह खतरे से बाहर हैं. हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अस्पताल पहुंचने लगे. कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे.

घटना की जांच शुरू

होरी उत्सव व हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि होरी उत्सव के दौरान कई सांडों को फूलों और रंगों से सजाकर मैदान में छोड़ा गया था. ऐसा करना इस उत्सव की परम्परा है लेकिन इनमें से एक सांड अचानक बेकाबू हो गया और भीड़ की ओर दौड़ लगा दी. इसी दौरान उसने नेता जी को उठाकर पटक दिया. तो वहीं यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दूसरी ओर इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और आयोजकों से सुरक्षा इंतजामों को लेकर जवाब मांगा है. साथ ही कहा है कि इस घोर लापरवाही को लेकर आयोजकों को खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-Salman Khan Big News: सलमान खान आतंकवादी घोषित…इस देश ने जारी किया फरमान; जानें क्या है पूरा मामला? Video