KMCLU: ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने समझीं NAAC की बारीकियां, नैक की 25 विजिट कर चुके प्रो. संजय भयानी ने की चर्चा, देखें क्या दी नैक के बारे में जानकारी

August 18, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (केएमसी भाषा विश्वविद्यालय) में इंडियन अकाउंटिंग एसोसिएशन के सचिव प्रो. संजय भयानी (संकायाध्यक्ष, प्रबंध संकाय सौराष्ट विश्वविधालय राजकोट गुजरात) ने नैक के संबंध में विश्वविद्यालय की नैक समिति के साथ चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने विश्वविद्यालय को नैक की बारीकियों से अवगत कराया।

बता दें कि प्रो. संजय भयानी का एक लंबा प्रशासनिक कार्यकाल रहा है विशेषकर नैक के संदर्भ में। प्रो. भयानी लगभग 25 नैक विजिट कर चुके है और इसका अनुभव उन्होंने विश्वविधालय के नैक टीम से साझा किया। उन्होंने क्वालिटेटिव और क्वानटेटिव दोनों ही पैरामीटर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एक नियोजित प्रक्रिया से नैक की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नैक मूल्यांकन किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं बल्कि प्रत्येक कर्मचारी से लेकर कुलपति तक को नैक में सक्रिय होना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जावेद अख्तर( सहायक आचार्य, फ़ारसी विभाग) ने किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ नीरज शुक्ल ( कुलानुशाशक) ने दिया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. एहतेशाम अहमद (संकाय अध्यक्ष वाणिज्य संकाय) द्वारा दिया गया।