KMCLU:ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय को प्रदेश सरकार ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना के लिए प्रदान किया अनुदान, देखें किस-किस संकाय को कितना मिला अनुदान
लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (केएमसी भाषा विश्वविद्यालय) को गुरुवार को प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विधाओं में सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना के लिए अनुदान प्रदान किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों में सेंटर फॉर एक्सीलेंस के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। प्रदेश सरकार द्वारा सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना के लिए योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल एक करोड़ बारह लाख चौंतीस हजार रुपए अनुदान स्वीकृत किया गया है।

बता दें कि सरकार द्वारा प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के 34 सेंटर फॉर एक्सीलेंस के प्रस्तावो को मंजूरी प्रदान की गयी है। इनमें से 5 सेंटर फॉर एक्सीलेंस की ग्रांट केएमसी भाषा विवि को भी प्राप्त हुई है। विवि के कुलपति प्रो एनबी सिंह ने बताया कि विवि के पत्रकारिता, होम साइंस, शिक्षा, परशियन और वाणिज्य विभाग के सेंटर फॉर एक्सीलेंस के प्रस्तावो को मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता में डॉ रुचिता सुजॉय चौधरी, होम साइंस में डॉ ताथिर फातिमा, शिक्षा में डॉ चंदना डे, परशियन में डॉ जावेद अहमद तथा वाणिज्य में डॉ जैबुन निशा के सेंटर फॉर एक्सीलेंस के प्रस्ताव को अनुदान मिला है। विश्वविद्यालय के सभी सेंटर फॉर एक्सीलेंस केलिए कुल स्वीकृत अनुदान रू. 14.24 लाख का है। उन्होंने कहा कि विवि गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की सुनिश्चितता के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।