KMCLU: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या सैयद शहेजादी ने कहा, “कम्प्यूटर तथा टेक्नोलॉजी का समुचित ज्ञान ना होने के कारण छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने से चूक जाते हैं अल्पसंख्यक विद्यार्थी”

July 29, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (केएमसी भाषा विश्वविद्यालय) में निरीक्षण करने पहुंचीं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या सैयद शहेजादी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के संबंध में आने वाली विभिन्न समस्याओं के विषय में संकाय अधिष्ठाता, विभागाध्यक्षों, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं विषय प्रभारियों से चर्चा की। इसी के साथ कहा कि कई अल्पसंख्यक विद्यार्थी कंप्यूटर तथा टेक्नोलॉजी का समुचित ज्ञान ना होने के कारण छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने से ही चूक जाते हैं।

UP NEWS:रामचरितमानस की चौपाईयों व दोहों का अब विदेशी धरती पर होगा अंग्रेजी में गायन, अयोघ्या शोध संस्थान का बड़ा कदम, त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारतीय दूतावास का है अहम रोल

इस मौके पर उन्होंने जोर देकर कहा कि अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी का उपयोग करना सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों को जीवन कौशल सिखाना आज के दौर में शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, जिससे विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों का मनोबल एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में शिक्षकों की अहम भूमिका हो सकती है।

आज के दौर की शिक्षा सिर्फ कक्षा तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए, शिक्षा का उद्देश्य जीवन पथ में उनका मार्गदर्शन करने का होना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि आज आजादी के 75 वर्ष पर जब हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमें यह याद रखना चाहिए कि हमारे स्वतंत्रता सेनानी अपने शिक्षकों से प्रेरित होकर ही आगे बढ़े थे। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनबी सिंह एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Amrit Mahotsav: हाजी मोहम्मद सलीस ने भारत माता के “पूजन” शब्द पर जताई आपत्ति, AD बेसिक ने निरस्त किया आर्डर, सुनें वायरल ऑडियो, एक अगस्त को कानपुर के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित होने जा रहा था अमृत महोत्सव, RSM ने कहा होगा कार्यक्रम