KMCLU:ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की छात्रा ने राष्ट्रीय वोवेनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक, देखें कहां हुई थी प्रतियोगिता
June 24, 2022
No Comments
लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMCLU) की छात्रा ने खेल कूद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। बीए प्रथम वर्ष शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्रा मानसी गौतम ने राष्ट्रीय वोवेनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता, 2022 के 44 किग्रा0 वर्ग मे दो स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता का आयोजन 17 जून 2022 से 20 जून 2022 तक शाहपुर, पंजाब मे किया गया था। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभाओ को निखारने के लिये सदैव तत्पर है। शारीरिक शिक्षा विभाग के विषय प्रभारी मो. शारिक् ने शुभकामना देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि मानसी गौतम विश्वविद्यालय के साथ साथ पूरे देश का नाम रोशन करेगी।