Lucknow University: 102 वें स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे IAS शशि प्रकाश गोयल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, सहित 6 विशिष्ट पूर्व छात्र, देखें सभी के नाम व तस्वीरें
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के 102 वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में होने वाले आयोजन में लखनऊ विश्वविद्यालय पूर्व छात्र समिति की कार्यकारिणी समिति ने बुधवार को हुई बैठक में नीचे दिए गए विशिष्ट पूर्व छात्रों को सम्मानित करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की है। यहां देखें सभी के नाम और जानें वर्तमान में किस पद को कर रहे हैं सुशोभित।

जस्टिस रितुराज अवस्थी
चेयरमैन, राष्ट्रीय विधि आयोग, नई दिल्ली।
रितुराज अवस्थी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से सन् 1981 में मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में स्नातकोत्तर की उपाधि सर्वोच्च अंकों के साथ प्राप्त की है। सन् 1986 में आपने विधि संकाय से विधि की डिग्री हासिल की है।

मनु कुमार श्रीवास्तव (IAS)
मुख्य सचिव, महाराष्ट्र सरकार, मुम्बई।
मनु कुमार श्रीवास्तव ने लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग से भौतिकी में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।

अनिल भारद्वाज
निदेशक, फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी, अहमदाबाद।
अनिल भारद्वाज ने लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग से भौतिकी में सन् 1987 में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।

शशि प्रकाश गोयल (IAS)
अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश सरकार।
शशि प्रकाश गोयल ने लखनऊ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

आशुतोष शुक्ल
संपादक, दैनिक जागरण, उत्तरप्रदेश।
आशुतोष शुक्ल ने लखनऊ विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग से सन् 1987 में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।

जयन्ती प्रसाद (IAS)
पूर्णकालिक सदस्य, भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (Insolvency and Bankruptcy Board of India)
जयन्ती प्रसाद ने लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग से भौतिकी में सन् 1984 में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है एवं पूरे विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने का गौरव भी हासिल किया है।