Lucknow: रात में चटोरी गली पहुंचीं कमीश्नर रोशन जैकब, जमकर लगाई फटकार, जानें ये बड़ी वजह

December 27, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब मंगलवार अचानक चटोरी गली पहुंच गईं और मरीन ड्राइव का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी, स्मारक समिति के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने चटोरी गली में खाली पड़े दुकानों को एक पद्धति के तहत एलॉट करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि यहाँ पर लाइटिंग की अच्छी से व्यवस्था कर ली जाए और जो सड़कें खराब हो गए उनकी मरम्मत तत्काल करा ली जाए। उन्होंने फूड स्ट्रीट के लगे ठेले को और अच्छे से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसी के साथ चटोरी गली में वाकिंग स्ट्रीट वाली जगह शाम 6:00 से 10:00 बजे तक वाहनों का आवागमन बंद करने के निर्देश दिए और कहा कि केवल पैदल आवागमन रखा जाए। चटोरी गली के सामने खाली पड़े जगह को मास्टर प्लान के तहत अच्छे से विकसित किया जाने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने मरीन ड्राइव के निरीक्षण के दौरान संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि म्यूजिक स्पीकर, और कलर लाइटिंग, डाइनेमिक लाइटिंग , सुरक्षा के दृष्टिगत चौकीदारी की बढ़ोतरी कर लिया जाए। एक पद्धति बनाकर सभी कार्य को तत्काल कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान चटोरी गली में लाइटिंग ज्यादा बंद मिलने पर मंडलायुक्त द्वारा नाराजगी जाहिर की गयी। संबंधित अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रकाश व्यवस्था में तत्काल सुधार कर लीजिए नहीं तो आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चटोरी गली में अव्यवस्थित पार्किंग देख कर निर्देश दिया कि पार्किंग स्थान अलग चिन्हित करके वहां गाड़िया को पार्क कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।