Lucknow: बीच सड़क युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, मारपीट के बाद उतार डाले कपड़े, वायरल हुआ वीडियो, चौंकाने वाली बात आई सामने

December 30, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ लड़कियों में आपस में इस तरह विवाद बढ़ा कि नौबत मारपीट और कपड़े उतारने तक पर पहुंच गई। लोगों ने भी बीचबचाव करने के बजाए मसाला वीडियो बनाते रहे और फिर इन वीडियोज को जस का तस सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। बता दें कि इन वीडियोज में लड़कियां पूरी तरह से नग्न अवस्था में दिखाई दे रही हैं। वीडियो इतना शर्मनाक है कि इसे यहां पोस्ट भी नहीं किया जा सकता।

मामला समिट बिल्डिंग के बाहर शहीद पथ के सर्विस लेन का बताया जा रहा है। गुरुवार की रात को यहां दो युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले और बचे-खुचे कपड़े खुद ही उतार डाले। वहां मौजूद कुछ लोग बीच बचाव कर रहे थे तो कुछ वीडियो बनाने में मशगूल थे। बृहस्पतिवार देर शाम को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस संबंध में पुलिस दोनों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

बता दें कि विभूतिखंड इलाके में समिट बिल्डिंग के अंदर या बाहर आये दिन रात में मारपीट, विवाद व हंगामे का वीडियो सामने आता रहता है। इसी क्रम में एक ये भी घटना थी, जो कि सोशल मीडिया के लिए मसाला थी तो जमकर वीडियो वायरल हुआ। यहां पर पुलिस चौकी भी स्थापित है लेकिन पुलिस का कोई नियंत्रण यहां होने वाली घटनाओं पर नहीं है। इसी का नतीजा रहा कि बृहस्पतिवार देर शाम को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें समिट बिल्डिंग के पास शहीद पथ सर्विस लेन पर दो युवतियां आपस में हाथापाई करती नजर आ रही हैं।

इसके बाद वे एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ने लगती हैं तो एक अन्य लड़की खुद ही अपने सारे कपड़े उतार देती है। कुल मिलाकर दोनों लड़कियां पूरी तरह नग्न हो जाती हैं। तमाशा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट जाते हैं। बीच में तो कोई बचाने नहीं आता, लेकिन वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल जरूर कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो वीडियो देख पुलिस के भी होश उड़ गए। उच्चाधिकारियों ने मामले की जानकारी मांगी तो शुरूआती दौर में स्थानीय पुलिस इनकार करती रही। फटकार लगने के बाद सही से जांच शुरू की गई और इसके बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस के हाथ अभी तक ये युवतियां नहीं लगी हैं।

पुलिस ने बताई चौंकाने वाली बात

एडीसीपी पूर्वी सैय्यद अली अब्बास ने मीडिया को जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्रिसमस की रात का है। इसी के साथ उन्होंने चौंकाने वाली बात बताते हुए कहा कि वीडियो में जो युवतियां दिख रही हैं, वो दरअसल किन्नर हैं, जो देर रात एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी, मौके पर पहुंची तो सभी भाग गये। फिलहाल पुलिस की टीम इनको चिह्नित करने में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (फोटो-वायरल वीडियो से ली गई है)