Sanatan Belief: घर की इस दिशा में लगाएं घोड़े की नाल, हमेशा बनी रहेगी लक्ष्मीजी की कृपा, बरसेगा धन, देखें पूरी जानकारी, इन बातों का जरूर रखें ध्यान
सनातन धर्म में लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के तमाम तरीकों को आचार्य अपनी-अपनी तरह से बताते हैं। इसी में एक है घोड़े की नाल का इस्तेमाल। मान्यता है कि शनि की साढ़ेसाती या शनि की महादशा के अलावा कुंडली में शनि की स्थिति ठीक न होने पर नाल की अंगूठी बनाकर धारण करने से काफी लाभ मिलता है तो वहीं घर की चौखट पर लगाने से नकारात्मक शक्तियां घर के अंदर प्रवेश नहीं करती हैं और शुभता अर्थात लक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहती है।
आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि मान्यता है कि घोड़े की नाल को घर की सही दिशा व जगह पर लगाने से खासा लाभ प्राप्त होता है और अगर सही दिशा नहीं है तो नकारात्मक फल भी मिलता है। इसलिए इसे लगाते वक्त अपने ज्योतिषाचार्य व आचार्य से अवश्य परामर्श लें।
फिलहाल यहां जो विधि बताई जा रही है, उसे भी ट्राई कर सकते हैं। अगर घोड़े की नाल आपको मिल जाती है तो इसे दरवाजे पर टांगने के लिए अच्छी तरह से शेप में बनवा लें। अच्छी तरह बनी घोड़े की नाल ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके बाद नीचे दिए नियमों के तहत इसको घर में टांगें-
इन नियमों को रखें ध्यान
अगर आप घोड़े की नाल लगाने जा रहे हैं तो इसे गंगाजल से अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद घर के माता लक्ष्मी की पूजा करें और फिर घोड़े की नाल की पूजा करें।
मान्यता है कि इसे लगाने के लिए घर के पूर्व या उत्तर दिशा सबसे उपयुक्त रहती है। इस दिशा मे घोड़े की नाल (Ghode Ki Naal) को लगाने कि लिए इसे अच्छी तरह से काले धागे में बांधकर लटका दें।
जानें क्या है घोड़े की नाल के लाभ
मान्यता के अनुसार शनि देव को अपने अनुकूल करने के लिए भी घोड़े की नाल काफी कारगर मानी गई है। घोड़े की घिसी हुई नाल घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश भी घर में नहीं करने देती। वहीं घर की चौखट या किसी भी दीवार पर इसे लगाने से बुरी बलाएं दूर रहती हैं। ये भी मान्यता है कि अगर आपने नया घर बनवाया है तो नजर न लगे, इसके लिए घोड़े की नाल का ही इस्तेमाल करें।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)