PM Modi Mother Death: पद्मश्री सम्मानित सैंड कलाकार ने कुछ इस तरह दी मां हीराबेन को श्रद्धांजलि कि तस्वीर छू गई दिल को, वायरल हुई फोटो और वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन के बाद जहां हर कोई श्रद्धांजलि दे रहा है और सोशल मीडिया पर #HeerabenModi ट्रेंड कर रहा है, तो वहीं दूसरी और मशहूर सैंड कलाकार पदमश्री सम्मानित सुदर्शन पटनाइक ने सैंड पर मां की तस्वीर उकेर कर दिल छू लेने वाले अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। उनकी यह कलाकृति सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
बता दें कि शुक्रवार को तड़के 100 साल की उम्र में पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन हो गया है। हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर का गांधीनगर में अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और उनके भाइयों ने उन्हें मुखाग्नि दी। हीराबेन मोदी (PM Modi Mother Heeraben Passes Away) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं। उन्हें हीरा बा भी कहा जाता है।
मालूम हो कि मां हीराबेन के निधन की खबर सुनते ही पीएम मोदी गांधीनगर पहुंचे थे, जहां मां हीराबेन का अंतिम संस्कार किया। पीएम मोदी ने मां हीराबेन के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और मुखाग्नि भी दी। मोदी ने नंगे पांव ही मां की अर्थी को कंधा दिया। गांधीनगर के मुक्तिधाम में हिंदू रीति-रिवाज से मां हीराबेन पंचतत्व में विलीन हो गईं। बता दें कि सांस संबंधी दिक्कतों की वजह से बुधवार को हीराबेन (PM Narendra Modi Mother Heeraben) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां हीराबेन के अंतिम सफर में दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी थी। तो वहीं इस वक्त ट्विटर पर भी मां हीराबेन के निधन पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि आम जनता से लेकर बॉलीवुड के जाने-माने सभी कलाकार सोशल मीडिया पर मां हीराबेन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
गौरतलब है कि मां के निधन के कुछ देर बाद ही पीएम मोदी देश सेवा के लिए लौट आए और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता कीऔर फिर शाम को छोटे भाई पंकज मोदी से मिलकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
यहां देखें वीडियो