Lucknow: छठ पर्व को लेकर 30 और 31 अक्टबूर को बदली रहेगी राजधानी की यातायात व्यवस्था, देखें क्या रहेगा डायवर्जन, जानें पार्किंग की क्या रहेगी व्यवस्था

October 29, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। छठ पूजा पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था 30 और 31 अक्टूबर को बदली रहेगी। 30 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से तो वहीं 31 अक्टूबर को सुबह 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात/पार्किग/डायवर्जन व्यवस्था बदली रहेगी। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने दी।

देखें लक्ष्मण मेला मैदान (हजरतगंज क्षेत्र) की पार्किग व्यवस्था

कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी के वाहन गाँधी सेतु, पीएनटी तिराहा, बैकुण्ठ धाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवर ब्रीज पार कर ढाल से बायें यू-टर्न मुड़कर पुल के नीचे से लक्ष्मण मेला मैदान वीआईपी रैम्प (गेट) के नीचे उतर कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर निर्धारित स्थल पर पार्क होगी। वापसी का मार्ग उपरोक्तानुसार होगा।

कार्यक्रम में आने वाले सामान्य वाहन उपरोक्तानुसार संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज पार कर आगे लक्ष्मण मेला बन्धा सामान्य रैम्प / ढाल से दाहिने नीचे उतरकर निर्धारित पार्किग में पार्क होगे। वापसी में चिरैयाझील होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।

कार्यक्रम में आने वाले सामान्य वाहन सिकन्दरबाग चौराहा, संकल्प वाटिका तिराहा से बाये लक्ष्मण मेला बन्धा सामान्य रैम्प / ढाल से दाहिने नीचे उतरकर निर्धारित पार्किंग में पार्क होगे। उपरोक्त पार्किग भर जाने के उपरान्त चिरैयाझील से पहले पम्प हाउस के पास रैम्प से नीचे उतरकर निर्धारित पार्किंग में पार्क होगें। वापसी में चिरैयाझील होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।

देखें क्या रहेगी झूलेलाल पार्क की पार्किग व्यवस्था
कार्यक्रम में आने वाले समस्त वाहन नदवा बन्धा मोड़ से बाये मुड़कर झुलेलाल पार्क ढाल से बाये नीचे उतरकर झूलेलाल पार्क पार्किग में पार्क होगें तथा वापसी में झूलेलाल पार्क ढाल से बाये मुड़कर इक्का तांगा स्टैण्ड होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें, एवं उपरोक्त पार्किग भर जाने के उपरान्त झूलेलाल पार्क ढाल से बन्धा रोड पर सड़क के किनारे-किनारे पार्क होगे।

देखें हजरतगंज क्षेत्र की डायवर्जन व्यवस्था

चिरैयाझील तिराहे से लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सहारागंज, सिकन्दरबाग, दैनिक जागरण, पीएनटी या क्लार्क अवध तिराहा होते हए अपने गंतव्य का जायेगें।

पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा सामान्य यातायात बैकुण्ठधाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज से लक्ष्मण मेला मैदान की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पीएनटी (बालू अड्डा) से सिकन्दरबाग, सहारागंज, चिरैयाझील, क्लार्क अवध तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

सुभाष चौराहे से सामान्य यातायात हनुमान सेतु होते हुये आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात क्लार्क अवध, सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

महानगर क्षेत्र
नदवा बन्धा मोड़ से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आई0टी0 चौराहा या सुभाष चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

चौक क्षेत्र
शीश महल तिराहा से कुड़ियाघाट ठाकुरगंज बंधे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात शीश महल तिराहा से इमामबाड़ा की तरफ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।

रूमीगेट से सामान्य यातायात कुड़ियाघाट की तरफ नहीं जा सकेगें बल्कि यह वाहन पक्के पुल की तरफ न जाकर टीले वाली मस्जिद तिराहा होकर शाहमीना से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।