AKTU चौराहे पर लगेगी डा. एपीजे अब्दुल कलाम की मूर्ति, मण्डलायुक्त डा. रोशन जैकब ने दिए निर्देश, जानकीपुरम के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ की शिकायत, देखें वीडियो

September 29, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। मण्डलायुक्त डा. रोशन जैकब ने गुरुवार को जानकीपुरम विस्तार के विभिन्न वार्डो का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस मौके पर कमिश्नर ने एकेटीयू चौराहे पर डा. एपीजे अब्दुल कलाम की मूर्ति लगाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर अवैध डेरियों की वजह से अनेको समस्याओं का समाना करना पड़ा रहा है। अवैध डेरियों के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने नगर निगम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये, साथ ही लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा कम्युनिटी शौचालय बनाने के भी निर्देश दिये तथा यह भी संज्ञान में आया कि नगर निगम के द्वारा साफ-सफाई तथा आवश्यक कार्यवाही समय से नहीं करायी जा रहा है।

मण्डलायुक्त ने जानकीपुरम विस्तार के एकेटीयू चौराहे के निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चौराहे पर डा. एपीजे अब्दुल कलाम की मूर्ति लगायी जाये, और साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित करायें कि वाटर लॉगिग की समस्या न उत्पन्न हो पाये। मण्डलायुक्त ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के खाली प्लाट पर कूड़े का ढेर है या कूड़ा इकठ्ठा हो रहा है तो सम्बन्धित प्लाट के मालिक के खिलाफ भी नोटिस जारी करना सुनिश्चित किया जाये और जो भी अवैध रुप से फल मण्डी या सब्जी मण्डी लग रही है उनको चिन्हांकित वेन्डिंग जोन में स्थानान्तरित किया जाये। खरगापुर तालाब सेक्टर-3 के निरीक्षण के दौरान कहा कि तालाब की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये।

इस मौके पर उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बताया कि यहां की सड़कों की मरम्मत के लिए नगर निगम को एलडीए द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी। जिससे यहां की सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जायेगा। उसके उपरान्त जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-8 में विकसित प्ले ग्राउण्ड के उचित रख रखाव एवं उपयोग, सुसज्जित कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये।

यहां देखें वीडियो