Lucknow: चुप ताजिया के जुलूस के मद्देनजर बुधवार को राजधानी में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, देखें कितने बजे से लागू रहेगा डायवर्जन, जानें क्या होंगे वैकल्पिक मार्ग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। चंद्र दर्शन के अनुसार 5 अक्टूबर को चुप ताजिया का जुलूस शिया समुदाय द्वारा नाजिम साहब के इमामबाड़ा से प्रारंभ होगा। जुलूस रोजा-ए-काजमैन तक जाएगा। इस दौरान शाम चार बजे से जुलूस की समाप्ति तक पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक रईश अख्तर ने दी।
इन मार्गों से जाएं
टुडिय़ागंज से बाजारखाला, लालमाधव के रास्ते।
मेडिकल क्रास चौराहा से मेडिकल कालेज या कोनेश्वर होकर।
रोजा ए काजमैन तिराहा से कैम्पवेल रोड के रास्ते।
मंसूरनगर तिराहा से कश्मीरी मोहल्ला के रास्ते।
लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से ऐशबाग, नाका से।
रकाबगंज पुल से मेडिकल कालेज, नाका होकर।
इन मार्गों से न जाएं
नक्खास से मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा से टुडिय़ा गंज की ओर।
मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा से अकबरी गेट, नक्खास की ओर।
मेफेयर तिराहा, अकबरी गेट तिराहा से नक्खास, विक्टोरिया स्ट्रीट से न जाएं।
मंसूरनगर तिराहा से टुडिय़ागंज।
टुडिय़ागंज से गिरधारीलाल इण्टर कालेज की ओर।
रोजा ए काजमैन तिराहा से मंसूर नगर तिराहे की ओर।
लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से नक्खास की ओर।
रकाबगंज पुल से याहियागंज होते हुए नक्खास।