Happy Dussehra-2022: विजय दशमी पर भेजे ये शुभकामना संदेश, मुक्तक और दोहे से करें बुराई पर वार और मनाएं दशहरे का त्योहार
विजयदशमी स्पेशल। देश भर में विजयदशमी (दशहरा) 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए आप इन नए शुभकामना संदेशों को अपनों को भेजकर विजयदशमी की बधाई दे सकते हैं। खबरस्टिंग के पाठकों के लिए कवयित्री डॉ.रश्मि कुलश्रेष्ठ ने मुक्तक और दोहे की रचना की है जो कि आपको बुराई पर अच्छाई की जीत का परिचय देते हैं।
ये तो आप सभी जानते हैं कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर उसके अहंकार को भी चूर करके समाज को संदेश दिया था कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, एक दिन उसका अंत जरूर होता है और सच्चाई व अच्छाई की जीत होती है। इसी को प्रतीक मानते हुए दशहरे के दिन रावण का पुतला फूंका जाता है, ताकि नई पीढ़ी को रावण की बुराई और भगवान राम की अच्छाई के बारे में जानकारी दी जा सके। इसीलिए रामलीला का भी आयोजन किया जाता है। इस बार दशहरा 5 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।
मुक्तक
“ज्ञानवान रावण की एक दिन लंका तक जल जाती है।
इतने बड़े वंशधर के घर कोई दिया न बाती है।
अहंकार जब सर चढ़ बोले तो विनाश निश्चित होता।
पर विवेक कायम रखकर ही बचती जीवन थाती है।”
आपको दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

दोहा
“रावण का पुतला जला,खुश होते हो आप।
अंतस कलुष भगाइये,मिटे सभी संताप।
पर्व दशहरा आज है,राम नाम का शोर।
सत्य सदा विजयी हुआ,मिथ्या को ना ठौर।”
आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
देखें कुछ और शुभकामना संदेश
“खुशियों का त्यौहार है दशहरा
बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है दशहरा
मेल-मिलाप और मेले का त्योहार है दशहरा
ऐसे पावन त्योहार की आपको ढेरों शुभकामनाएं”
“राम ने रावण को मारा,
दिया समाज को संदेश,
बुराई कभी जीत नहीं सकती,
चाहे कितनी भी हो ताकतवर
इस दशहरे पर आपको व आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं”
“विजय की दिन आज है,
विजय दशमी आज।
आओ झूमकर मनाएं
ये खुशियों का त्योहार,
आपको विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं”
“बुराइयों का नाश हो, सब का विकास हो।
रावण की तरह हर बुराई जले, उम्मीदों और विकास के फूल खिलें।
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं”