Navratri-Durga Puja 2022: महाअष्टमी पर दुर्गा पंडालों में दिखी श्रद्धा-भक्ति की अनोखी रौनक, गुजरात में जलाए गए 30 हजार दीए, वीडियो में देखें अद्भुत दृश्य, कोलकाता से लेकर दिल्ली के दुर्गा मंदिरों के देखें वीडियो, य़ोगी ने की आरती
नवरात्र की महाअष्टमी पर देश भर के दुर्गा पंडालों में श्रद्धा और भक्ति की अनोखी रौनक देखने को मिली। जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवी मां की पूजा आरती की तो वहीं गुजरात के सूरत में अष्टमी के मौके पर 30 हजार के अधिक दीए जलाकर भक्तों ने महाआरती की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो वहीं कोलकाता में भी महाष्टमी के अवसर पर दुर्गा पंडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। इसी के साथ देश भर में जहां दिन में हवन-पूजन व कन्या भोज कराया गया तो वहीं रात्रि में दुर्गा पंडालों में बच्चों से लेकर बड़ों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और पूजा-अरती की।
यहां देखें वीडियो
गुजरात में जलाए गए 30 हजार दीपक
योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में की आरती
कोलकाता के दुर्गा पंडाल में छाई रौनक
माता शीतला जी के मंदिर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किए दर्शन
दिल्ली में हुई आरती
मुम्बई के मुम्बा मंदिर में हुई आरती
(Photo video credit ANI)