Lucknow: 20 मार्च को चित्रकला प्रदर्शनी का होगा आयोजन
March 17, 2023
No Comments
Lucknow: 20 मार्च 2023 को प्रातः 10 बजे अंसल स्तिथ सेठ अनादराम जयपुरिया के बच्चो द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आलोक कुमार कुशवाहा,(कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट लखनऊ विश्वविद्यालय के भूतपूर्व डीन/प्रिंसिपल) एवम विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम कोचिट्टी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी में 300 से अधिक चित्रकलाओ का प्रदर्शन किया जाएगा. इस प्रदर्शनी के माध्यम से फाइन आर्ट्स के बच्चो द्वारा प्राकृति सौंदर्य, महिला सशक्तिकरण, शिव, गंगा, अध्यात्म, मेडिटेशन, सोशल मीडिया के प्रभाव आदि जैसे विषयों में कार्य किया गया है। ललित कला संकाय के शिक्षक आशुतोष वर्धन ने इसकी जानकारी दी.