Viral Video: महिलाओ-लड़कियों को जबरन Kiss कर भागने वाले सीरियल किसर का वीडियो वायरल, दहशत में बेटियां
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला फोन पर बात कर रही है कि तभी एक शख्स तेजी से उसके पास आता है और उसके होठों पर तेजी से किस करने लगता है. इस दौरान महिला छटपटाती रहती है, लेकिन वह नहीं छोड़ता. कुछ देर बाद वह किस करके फरार हो जाता है. इस सीरियरल किसर को पुलिस ढूंढ रही है लेकिन अभी तक यह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो बिहार के सदर अस्पताल का है. महिला भी वहीं काम करती है. महिला के साथ हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है, लेकिन इस घटना के 24 घंटे के बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है और न ही उसकी पहचान हो सकी है. मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है. पीड़िता ने वीडियो सामने आने के बाद जमुई थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह शख्स जल्द ही हमारी गिरफ्त में होगा.
यहां देखें वीडियो