Lucknow Traffic Alert: 15 अगस्त को लखनऊ में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से निकले तो फंस जाएंगे आप, आज शाम से लागू हुई व्यवस्था, जाम में फंसे हैं तो इस नम्बर पर करें फोन

August 14, 2023 by No Comments

Share News

Lucknow Traffic Alert: स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था बदल दी गई है. बता दें कि 15 अगस्त को विधानभवन पर ध्वजारोहण को लेकर तमाम कार्यक्रम होंगे. इसी वजह से डायवर्जन व्यवस्था आज यानी 14 अगस्त की शाम 5 बजे से ही लागू कर दी गई है जो कि 15 अगस्त की दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगी.

वहीं ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि, सामान्य यातायात के लिए प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति होगी और वैकल्पिक मार्ग का आभाव होगा तो ऐसे में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, शव वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा. इसी के साथ जाम में फंसे होने की स्थिति में ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है.

ये मार्ग रहेंगे बंद और जाना होगा इस तरह

बन्दरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात गोल्फ क्लब या एसएओवर ब्रिज होकर अपने मार्ग को जा सकेगा.

इसी के साथ लालबत्ती चौराहा से प्रेरणा केन्द्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेण्डी की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा बल्कि बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब अथवा एसएओवर ब्रिज होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा.

हजरतगंज की ओर से आने वाला सामान्य यातायात डीएसओ चौराहे की तरफ नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात पार्क रोड होकर अपने मार्ग की ओर जा सकेंगे.

रॉयल होटल चौराहा से सिसेण्डी, डीएसओ, एनेक्सी, प्रेरणा केन्द्र तिराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात हजरतगंज अथवा बलिग्टन चौराहा होकर अपने मार्ग को जा सकेंगे.

वहीं 15 अगस्त को डीएसओ चौराहा से पार्क रोड चौराहा, पार्क रोड चौराहा से हजरतगंज चौराहा तक अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत एकल मार्ग निलम्बित रहेगा.