Lucknow University: प्लेसमेंट ड्राइव में 40 विद्यार्थियों का विप्रो में हुआ चयन…इतना मिला सीटीसी
Lucknow University: उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों से 40 छात्र-छात्राओं का प्रतिष्ठित कंपनी विप्रो में चयन हुआ.
इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी एवं द्वितीय परिसर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. एस. पी. सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. प्लेसमेंट ड्राइव के सफल संचालन में स्टूडेंट प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर्स आर्यन सिंह, अभिनव सिंह एवं ईशान रस्तोगी का विशेष योगदान रहा।
इनका हुआ चयन
अभियांत्रिकी संकाय के प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने मीडिया को जानकारी दी कि प्री-प्लेसमेंट टॉक, एचआर स्क्रीनिंग, वॉइस एंड एक्सेंट राउंड तथा फाइनल इंटरव्यू जैसे विभिन्न चरण आयोजित हुए और इसके बाद चयन हुआ. लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस से 23 एवं संबद्ध महाविद्यालयों से 17 छात्र-छात्राओं ने इसमें सफलता प्राप्त की। सभी चयनित विद्यार्थियों का चयन कस्टमर सर्विस रिप्रेज़ेंटेटिव के पद पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी द्वारा अधिकतम 3.75 लाख रुपये वार्षिक (सीटीसी) का पैकेज प्रदान किया जाएगा।
लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस से चयनित विद्यार्थियों में बीसीए के 12 छात्र-छात्राएं — मयंक दीक्षित, निशांत कुमार, आर्यन श्रीवास्तव, दृष्टि सिंह, फरहान नासिर, अस्मी भास्कर, अनन्या श्रीवास्तव, हर्षित गुप्ता, प्रियंबदा तिवारी, मोहम्मद अदीब, अंकित यादव एवं रितिक द्विवेदी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बीबीए के 6 छात्र-छात्राएं — वर्णित श्रीवास्तव, मानशी उपाध्याय, जान्हवी सिंह, आर्ची रंजन पाल, मोहम्मद इबाद हुसैन एवं रिद्धिमा यादव; बी.कॉम की 2 छात्राएं — सना अंसारी एवं रिमझिम अली; बी.कॉम (ऑनर्स) की 2 छात्राएं — प्राची एवं शिवानी चतुर्वेदी तथा बीए की 1 छात्रा — काजल वर्मा का चयन हुआ।
संबद्ध महाविद्यालयों से ये चयनित
संबद्ध महाविद्यालयों से सिटी गर्ल्स कॉलेज से बी.कॉम की छात्रा वंशिका सिंह, कॉलेज ऑफ इनोवेटिव मैनेजमेंट एंड साइंसेज से बीसीए की छात्रा ज़ीनत फातिमा, गोयल इंस्टिट्यूट ऑफ हायर स्टडीज से बीबीए के छात्र शिवम श्रीवास्तव, आईआईएसई ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस से बीबीए की छात्रा वैष्णवी त्रिवेदी, इंटीग्रल एंड इनोवेटिव सस्टेनेबल एजुकेशन कॉलेज से बीसीए की छात्रा आर्ची यादव, मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज से बीबीए की छात्रा अपूर्वा, सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज से बीसीए के छात्र-छात्राएं — सौम्या सिंह, वैभव कृष्ण श्रीवास्तव, रिया गुप्ता, तानिश्का वर्मा एवं सिदरा अंसारी तथा बी.कॉम के छात्र नितिन कश्यप, श्रीरामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज से बीसीए की छात्राएं — पूर्णिमा पुलारू एवं अनुष्का मिश्रा तथा बी.कॉम (ऑनर्स) की छात्रा मेहक वलानी, श्रीशारदा इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज से बीसीए के छात्र प्रणव वाजपेयी एवं टेक्नो इंस्टिट्यूट ऑफ हायर स्टडीज से बीसीए की छात्रा जागृति चतुर्वेदी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-नेपाल बार्डर पर बढ़ी सख्ती…नई सरकार ने भारतीय वाहनों के लिए लागू किया नया नियम; उल्लंघन पर ये होगा जुर्माना