Lucknow University: मां दुर्गा के नाम पर रखे गए कैलाश छात्रावास के छह प्रखंडों के नाम…जानें अब क्या कहा जाएगा?

October 8, 2024 by No Comments

Share News

Lucknow University: शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथी यानी आज लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश छात्रावास में माँ दुर्गा के विभिन्न नामों से यहाँ के छह प्रखंडों का नामकरण किया गया। छह प्रखण्डों के नाम क्रमशः योगेश्वरी ब्लॉक, राजेश्वरी ब्लॉक, महेश्वरी ब्लॉक, महाश्री ब्लॉक, नारायणी ब्लॉक एवं परमेश्वरी ब्लॉक रखे गए। इन सभी नए नामित ब्लॉकों पर पत्थर का अनावरण कुलपति की माता राजेश्वरी राय ने किया। इसके अतिरिक्त गरबा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे कैलाश छात्रावास की छात्राओं ने मनमोहक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया।

 

लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्राओं के आवास हेतु सबसे पुराना और सबसे बड़ा ऐतिहासिक छात्रावास कैलाश गर्ल्स हॉल का नाम कैलाश श्रीवास्तव (राज्यसभा सदस्य) के नाम पर रखा गया था जो सर ज्वाला प्रसाद (पूर्व शिक्षा मंत्री) की पत्नी थीं, जिन्होंने अपने विशेष योगदान और अथक प्रयासों से लोक निर्माण विभाग से विश्वविद्यालय को संपत्ति हस्तांतरण के लिए अनुदान स्वीकृत करवाया था।

यह हॉस्टल हवादार स्वच्छ कमरे, कॉमन हॉल, डाइनिंग हॉल, खेल का मैदान, हरे-भरे लॉन, और ऊंचे खूबसूरत पेड़ों से सुसज्जित है। यह हॉल विविधता में एकता के उद्देश्य को पूरा करते हुए अंतःवासी छात्राओं के समग्र विकास में सहायक है। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो मनुका खन्ना ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और अंतःवासी छात्राओं को अपना आशीर्वचन प्रदान किया।

कार्यक्रम में डायरेक्टर आई क्यू ए सी प्रो संगीता साहू, सांस्कृतिकी निदेशक प्रो अंचल श्रीवास्तव, चीफ प्रोवोस्ट प्रो अनूप कुमार सिंह, डीन एकेडेमिक्स प्रो गीतांजलि मिश्रा, एडिशनल चीफ प्रोवोस्ट डॉ राजेश्वर यादव एवं डॉ अनुपमा श्रीवास्तव, प्रो ओ पी शुक्ला, लेखा अधिकारी श्रीमती अंतरा बनर्जी एवं विभिन्न छात्रावासों के प्रोवोस्ट तथा असिस्टेंट प्रोवोस्ट उपस्थित थे। कैलाश की प्रोवोस्ट प्रो बबीता जैसवाल, असिस्टेंट प्रोवोस्ट डॉ रोली वर्मा, डॉ ऋचा पांडे, डॉ शालिनी पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया।

ये भी पढ़ें-2 लाख की देनदारी और इतनी संपत्ति…जानें कौन हैं जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी का खाता खोलने वाले मेहराज मलिक? भाजपा उम्मीदवार को दी पटखनी, केजरीवाल ने कही ये बात- Video