Lucknow University: एलयू के BSW और MSW छात्रों के लिए जॉब का सुनहरा मौका…इन नम्बरों पर करें फोन
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के मुख्य परिसर स्थित प्लेसमेंट सेल द्वारा सर्च फाउंडेशन में “चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर (रिसोर्स एंड पब्लिक रिलेशंस)” पद के लिए भर्ती अभियान की घोषणा की गई है। यह भर्ती प्रक्रिया कुलपति प्रो. जेपी सैनी एवं प्लेसमेंट सेल (मुख्य परिसर) के निदेशक प्रो. अनुप भारतीय के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है।
यह अवसर विशेष रूप से लखनऊ विश्वविद्यालय के बीएसडब्ल्यू (BSW) एवं एमएसडब्ल्यू (MSW) डिग्रीधारक विद्यार्थियों तथा अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए उपलब्ध है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति लखनऊ में की जाएगी और उनको प्रतिमाह ₹20,000 वेतन प्रदान किया जाएगा। कार्य समय सोमवार से शनिवार सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा तथा नियुक्ति 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती से संबंधित आधिकारिक फ्लायर प्लेसमेंट सेल के इंस्टाग्राम पेज एवं वेबसाइट पर साझा किया गया है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक जानकारी पहुंच सके। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9415104272 या 8353984219 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-कूलर साथ लेकर चलने वाले बाबा जी को देखा है…? नहीं तो अब देख लो…एक बड़े बिजनेसमैन ने ले ली चुटकी- Video