Lucknow University: नेशनल एसोसिएशन प्रोफेशनल सोशल वर्कर्स एसोसिएशन इन इंडिया के सचिव बने प्रोफेसर अनूप कुमार भारतीय

October 26, 2024 by No Comments

Share News

Lucknow University: नेशनल एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल सोशल वर्कर्स इन इंडिया, भारत में समाज कार्यकर्ताओं का संबसे बड़ा संगठन है। समाज कार्य विषय में योग्यता रखने वाला कोई भी व्यक्ति इसका सदस्य हो सकता है। इसका मुख्य लक्ष्य समाज कार्य शिक्षा एवं अभ्यास के गुणवत्तापूर्ण उन्नयन में कार्य करना है। इसी के साथ ही समाज कार्य व्यवसाय के मानक प्रस्थिति को निर्धारित करना है और सभी हितधारकों के हितों को संरक्षण प्रदान करता है।

भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, सोनीपत में 12वें भारतीय समाज कार्य सम्मलेन 2024 का आयोजन (अक्टूबर 24-26, 2024) किया गया। उक्त सम्मलेन के दूसरे दिन चुनाव अधिकारी प्रोफ़ेसर आशुतोष प्रधान द्वारा napswi के विभिन्न पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए विगत एक माह से चल रही प्रक्रिया संपन्न हुई। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी द्वारा परिणामों की घोषणा की गयी, जिसमें प्रोफेसर अनूप कुमार भारतीय (पूर्व विभगाध्यक्ष समाज कार्य विभाग) को सचिव पद के लिए सर्वाधिक मतों से विजयी घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें-Elon Musk: विकिपीडिया को बंद कर दो दान देना…जानें एलन मस्क ने क्यों की ये अपील और क्या लगाया है आरोप?