Lucknow: लखनऊ महाकाल मंदिर में पंचकुण्डीय एवं महामृत्युंज्य यज्ञ 7 जनवरी से, 9 को उज्जैन महाकाल की तर्ज पर होगी भस्म आरती, तैयारी पूरी, देखें वीडियो

January 6, 2023 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजेंद्र नगर के महाकाल मंदिर में 7 जनवरी से पंचकुण्डीय, महालक्ष्मी एवं महामृत्युंज्य यज्ञ होने जा रहा है। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है और मंदिर भी दुल्हन की तरह सजधज कर तैयार हो गया है। प्रत्येक वर्ष साल के शुरूआत में होने वाले इस कार्यक्रम का भस्म आरती देखते ही बनती है। उज्जैन महाकाल मंदिर की तर्ज पर यहां बाबा की भस्म महाआरती की जाती है। भस्म आरती का आयोजन 9 जनवरी को सुबह 4 बजे से होगा।

महाकाल मंदिर से संरक्षक अतुल मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष साल की शुरूआत में यज्ञ का आयोजन किया जाता है। ताकि लोग पूजा के माध्यम से साल के अच्छा-अच्छा बीतने की कामना महाकाल बाबा से कर सकें। 7 जनवरी को कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो जाएगा, जो कि दिन भर चलेगा। 9 को सुबह 4 बजे भस्म आरती होगी और शाम को 6:30 बजे रुद्राभिषेक, पूजन व महाआरती होगी। बता दें कि मंदिर राजेंद्र नगर द्वितीय मार्ग में स्थित है। यह शहर के भव्य मंदिरों में से एक है। सालो-साल पुराने इस मंदिर की मान्यता है कि जो भी बाबा से झोली फैलाकर मांगता है, बाबा कभी भी उसे खाली हाथ नहीं लौटाते। यहां प्रतिदिन सुबह और शाम को ढोल-नगाड़ों के साथ आरती की जाती है।