Lunar Eclipse-2022: खत्म हुआ ग्रहण काल, लोगों ने गंगा में लगाई डुबकी, देखें लखनऊ सहित देश के अन्य हिस्सों में कैसा दिखा Chandra Grahan, देखें Blood Moon की तस्वीरें और वीडियो

November 8, 2022 by No Comments

Share News

मंगलवार को साल का अंतिम ग्रहण चंद्रग्रहण पड़ने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और दान-पुण्य किया। इसी के साथ देश के तमाम हिस्सों में लोगों ने चंद्रग्रहण का नजारा भी देखा। किसी ने कहा कि उन्होंने पहली बार चंद्रग्रहण देखा तो किसी ने कहा खगोलीय घटना का यह अद्भुत अनुभव है।

कहीं-कहीं पर तो चंद्रमा एकदम रक्त की तरह लाल दिखाई दिया तो वैज्ञानिकों ने Blood Moon का नाम दिया। वहीं सूतक के कारण मंदिरों के पट बंद रहे, जो कि ग्रहण समाप्ति के बाद साफ-सफाई के बाद खोल दिए गए। इसी के साथ घरों में भी लोगों ने गंगाजल छिड़ककर पूजा-अर्चना शुरू की। ज्योतिष की मानें तो अब चंद्रग्रहण का नजारा 2025 में देखने को मिलेगा।

आचार्य़ विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि लखनऊ सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में चन्द्र ग्रहण सम्पन्न हुआ। अब ग्रहण काल में धारण किए हुए वस्त्र सहित स्नान कर भगवान का पूजन दर्शन कर बाद भोजन प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।

यहां देखें तस्वीरें व वीडियो