Lunar Eclipse (Chandra Grahan)-2022: देश के तमाम हिस्सों में दिखने लगा चंद्रग्रहण, अगर ग्रहण के दौरान बच्चा ले जन्म तो करें ये उपाय, देखें किन समस्याओं से बच्चा रहता है ग्रसित
चंद्र ग्रहण विशेष। मंगलवार को शाम को देश के तमाम हिस्सों में चंद्रग्रहण धीरे-धीरे लगना शुरू हो गया। कहीं पूर्ण तो कहीं खंडग्रास चंद्रग्रहण की तस्वीरें सामने आना शुरू हो गई हैं। लखनऊ में 5 बजकर 16 मिनट से साल का आखिरी ग्रहण, ग्रस्तोदित खग्रास चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने जा रहा है। इस मौके पर आचार्य पंडित रवि शास्त्री बता रहे हैं कि अगर ग्रहण के दौरान बच्चा जन्म लें तो क्या करें कि उसका भविष्य उज्जवल हो। इसी के साथ वह यह भी बता रहे हैं कि अगर ग्रहण के दौरान किसी बच्चे का जन्म होता है, तो उसे क्या-क्या समस्या रहती है।
आचार्य पंडित रवि शास्त्री बताते हैं कि चंद ग्रहण के दौरान चंद्रमा पीड़ित रहता है अतः बच्चे को सर्दी, एलर्जी संबंधित जीवन भर बने ही रहते हैं। इसी के साथ मन में परेशानी बनी रहती है। अर्थात जल्दी किसी चीज में संतुष्ट न होना भी एक समस्या बच्चे में रहती है। इसी के साथ मॉ के स्वास्थ में परेशानी भी बनी रहती है। इन सबमें कमी के लिए शिव जी की पूजा और पूर्णिमा का व्रत करना ही उपाय है।
जानें कैसा होता है बच्चे का व्यक्तित्व
अगर किसी बच्चे का जन्म ग्रहण के दौरान हुआ है तो ऐसे बच्चे का स्वभाव और व्यक्तित्व आम बच्चों से अलग होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो बच्चे ग्रहण के दौरान जन्म लेते हैं उनके अंदर नेतृत्व क्षमता अधिक होती है। ऐसे बच्चे न सिर्फ कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं बल्कि हर क्षेत्र में अपना परचम लहराते हैं। ग्रहण के दौरान जन्में बच्चे कभी भी हार नहीं मानते और स्वयं को एक विजेता के रूप में प्रस्तुत करते हैं। ऐसे बच्चे रचनात्मक होते हैं लेकिन ग्रहण की नकारात्मकता भी इनको प्रभावित करती है। इसलिए शिव जी का पूजन सर्वोपरि है।
बता दें कि चंद्रग्रहण वैसे तो एक खगोलीय घटना है और चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) तब लगता है, जब चन्द्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। इस ज्यामितीय प्रतिबन्ध के कारण चन्द्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है, लेकिन सनातन संस्कृति को मानने वाले इस दिन को लेकर खास परहेज करते हैं।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)
विदेशों में भी चंद्र ग्रहण शुरू
विदेश में खास तौर पर पेसिफिक क्षेत्रों में चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर करीब 2 बजकर 38 मिनट से दिखाई देने लगा है। फिर इसके बाद 03 बजकर 46 मिनट से शाम 5 बजकर 11 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। भारत में ग्रहण करीब 4 बजकर 23 मिनट के शुरू हुआ है जो अरुणाचल प्रदेश में सबसे पहले दिखाई दिया है और फिर देश के बाकी जगहों पर आंशिक ग्रहण धीरे-धीरे लग रहा है।