“मैं चमा@…हूं खाल निकाल दूंगा…” सीएमओ अहिरवार और भाजपा पार्षद के बीच विवाद का Video वायरल

April 5, 2026 by No Comments

Share News

Madhya Pradesh Banda: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि मध्य प्रदेश के बांदा नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) आरसी अहिरवार और भाजपा पार्षद प्रभुदयाल राठौर के बीच विवाद इतना बढ़ा की तू-तड़ाक और जातिवाद तक पहुंच गया.

इस बीच वीडियो में आरसी अहिरवार कहते दिख रहे हैं कि “मैं चमाR हूं, तुम्हारी चमड़ी उधेड़ दूंगा…” इसी के साथ ही वह और भी अपशब्द कहते दिख रहे हैं तो वहीं पार्षद कह रहे हैं कि मैंने अभी तक आपको कोई भी अपशब्द नहीं कहा है और सीएमओ साहब ही कह रहा हूं.

बता दें कि आरसी अहिरवार का ये कथित बयान सामने आने के बाद मामला और अधिक विवादित हो गया है और मध्य प्रदेश में इसको लेकर सियासत तेज हो गई है. इस मामले में बांदा थाना प्रभारी अंजलि उदेनिया ने पुष्टि की है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच के दौरान सभी सबूतों की जांच की जा रही है. वीडियो फुटेज की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि आरसी अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

दोनों पक्षों ने लगाए ये आरोप

तो वहीं इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गम्भीर आरोप लगाए हैं. बता दें कि आर.सी. अहिरवार 60 साल के हैं और दलित समाज से आते हैं. उन्होने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गुरुवार को भाजपा पार्षद प्रभुदयाल राठौर उनके ऑफिस में उस समय आए जब वह एक विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंस में व्यस्त थे. आरोप है कि पार्षद मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (फेज-2) के तहत किए गए निर्माण कार्यों के भुगतान को लेकर दबाव बना रहे थे. अहिरवार ने शिकायत में कहा है कि जब उन्होंने पार्षद से कहा कि वह अभी व्यस्त हैं और अनुमति मिलने के बाद रजिस्टर दिखाएंगे, तो पार्षद गुस्सा होकर दफ्तर के अंदर और बाहर जातिसूचक शब्द कहे और गाली-गलौज की व धमकी भी दी.

शिकायत मिलने के बाद बांदा थाना पुलिस ने पार्षद के खिलाफ SC/ST एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

पार्षद ने बना लिया था वीडियो

तो वहीं इस मामले में नया मोड़ तब आया जब घटना के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. बताया जा रहा है कि वीडियो पार्षद ने अपने बचाव के लिए बनाया था. इस वीडियो में दिख रहा है कि अहिरवार ही पार्षद को गाली दे रहे हैं. चर्चा है कि जब पार्षद ने रजिस्टर को लेकर सवाल उठाया तो CMO ने खुद ही अपनी जाति का जिक्र करते हुए पार्षद को धमकी दी और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी.

इस पूरे मामले में राजनीतिक तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर भी लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं बांदा थाना प्रभारी अंजलि उदेनिया ने मामले की पुष्टि करते हुए केस दर्ज कर सबूतों की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है. फिलहाल ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व खबरों के आधार पर लिखी गई है. खबर स्टिंग वीडियो को लेकर पुष्टि नहीं करता.

ये भी पढ़ें-Earthquake: दिल्‍ली से जम्‍मू तक पूरे उत्तर भारत में कांपी धरती…भूकंप के झटके से हिल गए लोग-Video