Mahashivratri 2024: इस बार की महाशिवरात्रि पर बने कई दुर्लभ संयोग, जानें कौन-कौन से बने हैं योग
Mahashivratri 2024: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत-त्योहार 8 मार्च दिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा. मान्यता है कि, महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ धरती पर मौजूद सभी शिवलिंगों में विराजमान होते हैं। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस पवित्र दिन पर भक्त व्रत-उपवास करते हैं और शिव शंभू के साथ देवी पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं। आचार्यों की मानें तो इस बार की महाशिवरात्रि बहुत ही खास बन पड़ी है क्योंकि, इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि, शिव जी की पूजा अधिक फलदाई है.
बन रहे हैं ये दुर्लभ योग
पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च को रात्रि 09 बजकर 57 से शुरू होगी। अगले दिन इस तिथि का समापन 09 मार्च को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस बार महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है जो कि शुभ माना जाता है। इस योग में किए गए सभी कार्य सफल होते हैं। इसी के साथ ही शिव योग भी बन रहा है. माना जाता है कि, इस योग में ध्यान करना और मंत्र जाप करना अच्छा माना जाता है। इस शुभ समय भोलेनाथ की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा सिद्ध योग भी बन रहा है. मान्यताओं के अनुसार सिद्ध योग भगवान गणेश से जुड़ा हुआ है। यह योग आपके सभी कार्यों में सफलता प्रदान करता है।
तो वहीं श्रवण नक्षत्र भी है. इसका स्वामी शनि देव को माना जाता है। साथ ही यह नक्षत्र अपनी शुभता के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि, श्रवण नक्षत्र में किए गए कार्य का फल शुभ ही होता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक धनवान, प्रसिद्ध और सुखी होते हैं।
महाशिवरात्रि 4 शुभ योग
महाशिवरात्रि पर पूजा का मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 06 बजकर 38 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक
शिव योग – 9 मार्च को सूर्योदय रात्रि 12 बजकर 46 मिनट तक
सिद्ध योग – 9 मार्च को रात्रि 12 बजकर 46 मिनट से 08 बजकर 32 मिनट तक
श्रवण नक्षत्र- सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।