Makar Sankranti: बुजुर्ग महिला ने पतंगबाजी के लिए कान्हा से की अनोखी मनुहार, अपलक निहारने वाला डांस वीडियो हुआ वायरल
मकर संक्रांति के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला जोशीला डांस करती नजर आ रही हैं और लड्डू गोपाल (कान्हा) जी को पतंग उड़ाने के लिए मनुहार कर रही हैं अर्थात मना रही हैं। बुजुर्ग महिला का मनमोहक नृत्य सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है, साथ ही प्रभु श्रीकृष्ण के प्रति उनकी भक्ति को भी लोग जमकर सराह रहे हैं।
यह वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि जयपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर की जाने वाली पतंगबाजी देश भर में मशहूर है। पुरानी परंपरा है कि पहले जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में बड़े मनुहार के साथ प्रभु को पतंगबाजी का निमंत्रण दिया जाता है। इसी के बाद लोग पतंगबाजी करते हैं। तो इसी मौके के लिए एक बुजुर्ग महिला गोविंद देव जी का मनुहार कर रही है तो लोग उनके मनमोहक नृत्य पर तालियां बजा रहे हैं।
यहां देखें वीडियो