मोदी-मेलोनी “मेलोडी” प्रेम का असर…बाजार में स्टॉक हुआ कम; बढ़ाया गया उत्पादन-Video

Share News

PM Modi and Giorgia Meloni ‘Melody’ Love: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोम पहुंचने के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को पार्लेजी कंपनी की मेलोडी टॉफी क्या गिफ्ट की और इसका वीडियो सामने आया कि सोशल मीडिया से लेकर हर जगह इस टॉफी की चर्चा जोरों पर होने लगी और जिसने कभी भी इस टॉपी का स्वाद नहीं चखा था, वह भी ये टॉफी खाने लगा. यानी बच्चों वाली टॉफी अब युवाओं के साथ ही बुजुर्गों के जुंबा पर भी खूब चढ़ गई है. नतीजतन मार्केट में इसका स्टॉक ही कम हो गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों का दावा है कि टॉफी अब दुकानो पर नहीं मिल रही है तो वहीं पार्लेजी कम्पनी के शेयर भी बढ़ गए हैं. दूसरी ओर खबर सामने आ रही है कि कम्पनी ने इस टॉफी के अधिक उत्पादन पर जोर दिया है.

दरअसल पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती दुनिया भर में मेलोडी टर्म के नाम से फेमस है तो वहीं अब पीएम मोदी ने इसे सोशल मीडिया ट्रेंड को अपनी डिप्लोमेसी का आधार बनाया है.

क्या कहा मेलोनी ने?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी मेलोनी को मेलोडी गिफ्ट करते दिख रहे हैं और दोनों हंस रहे हैं. मेलोनी गिफ्ट के लिए धन्यवाद करती हैं. वह कहती हैं ”प्रधानमंत्री मोदी तोहफे में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लाए.” इसपर पीएम मोदी कहते हैं, “मेलोडी”.

मालूम हो कि 2023 के दिसंबर में पहली बार दुबई में COP28 के दौरान पहली सेल्फी पोस्ट के दौरान #Melodi नाम दिया गया था. फिर दूसरा मौका जून 2024 में इटली में हुए G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए और हंसते हुए कहा था, “हैलो फ्रेंड्स, फ्रॉम द मेलोडी टीम.”

कम्पनी ने अवसर भुनाया

बता दें कि बुधवार से ही सोशल मीडिया पर मेलोडी के नए विज्ञापन और प्रोमोशन शुरू कर दिए गए हैं. यानी कंपनी अब इस अवसर को तेजी से भुना रही है और मेलोडी टॉफी का उत्पादन बढ़ा दिया गया है. बाजार में इसस टॉफी की मांग बढ़ हई है. माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में टीवी और अन्य मीडिया माध्यमों पर भी इसका जमकर प्रचार करने की तैयारी कर रही है, ताकि मेलोडी की वैश्विक मौजूदगी को और मजबूत किया जा सके.

वैसे भी ये टॉफी पहले से ही भारत की सबसे अधिक बिकने वाली टॉफी है और वर्तमान समय मे 100 से अधिक देशों में बिक रही है लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब विदेशों में भी इसकी मांग में तेजी आई है. तो वहीं गूगल सहित हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सबसे अधिक इस टॉफी को सर्च किया गया.

पार्ले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट (उपाध्यक्ष) मयंक शाह का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह से ही बाजार और सोशल मीडिया पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला है. तो वहीं पार्ले का सालों पुराना विज्ञापन “मेलोडी इतनी चॉकोलेटी क्यों है?” फिर से तेजी से वायरल हो रहा है. भले ही इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्षी दल मोदी पर हमला बोल रहे हों लेकिन मोदी को फेवर करने वाले इसे मोदी का बिजनेस माइंड बता रहे हैं.

राहुल गांधी ने किया हमला

ये भी पढ़ें-PM Modi से सवाल पूछना नॉर्वे की महिला पत्रकार को पड़ा भारी…फेसबुक-इंस्टा सस्पेंड…राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिय-Video