Heart Attack: चलती बस में ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, बेकाबू हुई बस, कुचला लोगों को, दो की मौत, सीसीटीवी फुटेज वायरल, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

December 3, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि लोग चौराहे के पास खड़े ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे हैं। इतने में पीछे से एक बेकाबू बस आती है और बाइक पर सवार लोगों को कुचलते हुए चली जाती है। बताया जा र हा है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।


यह वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर के दमोहनाका क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सिटी बस के ड्राइवर को उस वक्त दिल का दौरा पड़ गया, जब वह बस चला रहा था। मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गई तो वहीं बेकाबू हुई बस लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई और यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस घटना में बाइक सवार सहित दो लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।