Brahmin Samaj:देवास के सम्मान समारोह में ब्राह्मणों को लेकर सामने आई चिंता, वरिष्ठ समाज सेवी ने कहा ब्राह्मणों के लिए चल रहा है कठिन समय
देवास। इंदौर, देवास और धार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने ब्राह्मण समाज समाजसेवा के प्रति समर्पित पं. धर्मेंद्र मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी शोभा मिश्रा के उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए उनका सम्मान किया गया। उनके जन्मदिन पर आयोजित अनौपचारिक कार्यक्रम में पं. मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर, मोतियों की माला पहनाकर, श्रीफल के साथ अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। इस मौके पर पं धर्मेंद्र मिश्र ने ब्राह्मणों को एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि ब्राह्मणों के लिए यह कठिन समय चल रहा है। अगर ब्राह्मण एकजुट होकर साथ नहीं खड़े हुए तो वो दिन दूर नहीं जब ब्राह्मणों पर अन्य जातियां व धर्म शासन करेंगे।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने मिश्रा दंपति को शुभकामनाएं दी। अ.भा. कान्यकुब्ज महासभा, कानपुर (उप्र) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. रामचंद्र दुबे इंदौर, ब्राह्मण संसार के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षाविद् पं. त्रिभुवन शर्मा देवास, सर्व ब्राह्मण शिखर के अध्यक्ष एवं ब्राह्मण संसार के प्रदेश प्रवक्ता पं. शैलेंद्र जोशी (वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि) इंदौर, वरिष्ठ एडवोकेट पं. सुनील तिवारी एवं सुनील त्रिवेदी धार, डॉ. बंसीलाल वर्मा, डॉ. आर.एन.तिवारी, पं. ऋषि शुक्ला देवास, समाजसेवी पं. आर.के.शुक्ला, उषा शर्मा व शिवकांता दुबे इंदौर, सरला देवी व्यास, शोभा मिश्रा, पिकी पाण्डे, अमृता हाटकेश्वर दुबे देवास शामिल रहीं। सर्व ब्राह्मण शिखर द्वारा प्रदत्त काव्यमय अभिनंदन पत्र का वाचन एवं कार्यक्रम का सुरुचिपूर्ण संचालन पं. त्रिभुवन शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में मिश्रा दंपति ने अपने सम्मान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समस्त प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।