Lulu Mall Controversy: नमाज अदा कर लूलू मॉल को विवादों के घेरे में खड़ा करने वाले चार युवकों के गिरफ्तार होने के बाद सामने आया मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान, आरोपितों में बीफार्मा स्टुडेंट और शिक्षक भी शामिल, देखें क्या कहा मॉल के प्रबंधक ने, वीडियो

July 19, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उद्घाटन के दूसरे ही दिन से लूलू मॉल को विवाद के घेरे में खड़ा करने वाले चार युवकों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद मंगलवार को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया और लूलू मॉल में नमाज पढ़ने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। ये वहीं युवक हैं, जिन्होंने लूलू मॉल के लिए मुसीबत की जड़ खोदी है। इस सम्बंध में पहले ही मॉल के प्रबंधक नमाज पढ़ने वाले चारों आरोपियों को अज्ञात बता चुके थे। मतलब ये मॉल के कर्मचारी नहीं थे। सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर किसके कहने पर और क्यों इन लोगों ने नियम के विरुद्ध जाकर मॉल के सार्वजनिक स्थल पर नमाज अदा की। आखिर इनका क्या उद्देश्य था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी है।

इस वीडियो में देखें क्या कहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

Prophet Mohammed Case: नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, राज्यों में दर्ज उनके खिलाफ FIR में कठोर कदम न उठाने के दिए गए निर्देश, जबकि पहले कोर्ट ने याचिका पर विचार करने से कर दिया था इंकार, जानें क्या हुआ कोर्ट में

बता दें कि 11 जुलाई को मॉल का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया था और 12 जुलाई को ही इन चार युवकों ने बिना किसी अनुमति के मॉल में नमाज पढ़ी थी। इसके बाद से ही मॉल को लेकर विवाद बढ़ता गया। इस पूरे मामले को लेकर एडीसीपी साउथ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि माल परिसर व आसपास लगे करीब छह सौ सीसी कैमरे खंगाले गए। इसके बाद जिस गाड़ी से आरोपित आए थे, उसकी जानकारी की गई और मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपितों में खुर्रमनगर निवासी मो. रेहान, आतिफ खां, मंगोलपुर, लहरपुर सीतापुर निवासी मो. लोकमान और उसका भाई मो. नोमान शामिल हैं। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वे खुर्रमनगर स्थित अबरार नगर में रहते हैं। 12 जुलाई को चारों लुलु माल पहुंचे थे। इस दौरान नमाज का समय हो गया। सभी ने पहले ग्राउंड फ्लोर पर नमाज पढ़ने की कोशिश की, जहां सुरक्षाकर्मियों ने मना कर दिया। इसके बाद वे ऊपर के तल पर पहुंचे और नमाज पढ़कर चले गए। इस बीच किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया।

एडीसीपी ने बताया कि आसिफ बीफार्मा का छात्र है, जबकि इरफान अरबी पढ़ाता है। वहीं, ओमान जूते चप्पल की दुकान पर काम करता है और रेहान हाफिज का कोर्स कर रहा है। पुलिस ने चारों आरोपितों का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। इस बारे में पता लगाया जा रहा है कि आरोपितों ने वहां नमाज किस मकसद से पढ़ी थी। पुलिस साजिश की दिशा में भी छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपितों के फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर और व्हाट्सअप अकाउंट की भी छानबीन कर रही है। आरोपित किन लोगों के संपर्क में थे, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपितों ने अपनी सफाई में पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया, इस बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है। यही नहीं मॉल में नमाज पढ़ने वाले अन्य लोगों का पुलिस पता लगा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि नमाज की घटना सामने आने के बाद ही हिंदू पक्ष में मॉल में हनुमान चालीसा का पाठ करने का फैसला किया था और मॉल पहुंच गए थे। इसके बाद विवाद और भी गहरा हो गया।