मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक की कैसे हुई मौत…? चौंकाने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने; सपा ने खड़े किए ये सवाल-Video
Prateek Yadav Post Mortem Report: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं. समाजवाजी पार्टी ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है तो वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में मौत की असली वजह सामने आई है. जो चौंकाने वाली है.
बता दें कि प्रतीक यादव की मौत के बाद से ही यूपी में सियासत तेज हो गई है. तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपर्णा यादव के घर पहुंच कर प्रतीक को श्रद्धांजलि अर्पित की है. दूसरी ओर अखिलेश यादव भी पत्नी डिंपल यादव के साथ पहुंचे हैं और प्रतीक को श्रद्धांजलि अर्पित की है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. तो वहीं प्रतीक की मौत के वक्त अपर्णा यादव असम में थीं और खबर सुनते ही लखनऊ पहुंचीं. बता दें कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. बता दें कि वर्तमान में प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर क्या बोले चिकित्सक
इस सम्बंध में डॉक्टरों ने बताया है कि प्रतीक यादव की हृदय गति रुक गई थी. साथ ही उनके फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के जम गए थे. इसी वजह से उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनकी मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक खबर सामने आ रही है कि प्रतीक के शरीर का रंग पूरी तरह से नीला पड़ चुका था और उनके शरीर का वजन काफी बढ़ गया था. इसलिए आगे की जांच के लिए उनके हार्ट और विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है.
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा सांसद डिंपल यादव, प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद भाजपा नेता अपर्णा यादव के आवास से रवाना हुईं।
अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे, प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हो गया। pic.twitter.com/BxD8UKzUxh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
रिपोर्ट में ये बातें आई सामने
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक की मौत की वजह पल्मोनरी एम्बोलिज्म बताई गई है. जांच में सामने आया है कि प्रतीक के शरीर में बना खून का थक्का फेफड़ों की धमनियों में जाकर फंस गया था. इस स्थिति को मेडिकल विशेषज्ञों ने पल्मोनरी एम्बोलिज्म बताया है. इस स्थिति में फेफड़ों तक खून और ऑक्सीजन का प्रवाह अचानक रुक जाता है.
चिकित्सकों के वायरल बयान में बताया गया है कि खून का बड़ा क्लॉट फेफड़ों की मुख्य धमनी में पहुंच गया जिससे सांस लेने की प्रक्रिया अचानक प्रभावित हो गई और फिर क्सीजन की आपूर्ति रुक गई जिससे दिल के दाहिने हिस्से पर अत्यधिक दबाव पड़ा. इस वजह से चंद मिनटों में ही प्रतीक की हालत गंभीर हो गई. चिकित्सकों का दावा है कि बड़े क्लॉट के कारण ही अचानक सांसें रुक गईं और यही वजह रही कि प्रतीक यादव की मौत हो गई.
प्रतीक यादव की मौत संदेह के घेरे में है ,
पहले से न ही कोई बीमारी ,शरीर से एकदम फिट ,
लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने काफी लंबी चौड़ी पोस्ट लिख कर अर्पणा विष्ट से अलग होने की बात कही थी अर्पणा को परिवार में कलह और डिप्रेशन का कारण बताया था ,
फिर अचानक से ऐसा क्या हुआ ,सुबह 6 बजे… pic.twitter.com/DtrVtUZcRF
— Shivam Yadav (@ShivamYadavjii) May 13, 2026
दोस्त ने पलट दिया बयान
प्रतीक की मौत को लेकर सपा नेता सवाल खड़े कर रहे हैं. लखनऊ मध्य से विधायक रविदास मल्होत्रा का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से उनकी बात हुई है और पूछा कि पोस्टमार्टम क्यों किया जा रहा है? इस पर चिकित्सकों ने कहा कि जब मौत संदिग्ध होती है तो ऐसा किया जाता है. तो वहीं रविदास मल्होत्रा ने दावा किया कि प्रतीक का शव नीला पड़ गया था, ऐसा कहा जा रहा है लेकिन अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है. इसकी जांच होनी चाहिए.
तो दूसरी ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सुबह ही केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और कहा कि ये दुखद है कि प्रतीक अब हमारे बीच नहीं रहे. वह अपनी मेहनत से बहुत कुछ हासिल करना चाहता था.
बता दें कि प्रतीक के साथ ही जिम करने वाले एक युवक जिसका नाम अंकित है, ने पहले अपने बयान में कहा कि प्रतीक यादव की बॉडी नीली पड़ गई थी लेकिन बाद में वो अपने बयान से मुकर गया और कहा कि मैंने कुछ भी नहीं कहा है.
कुछ दिन पहले ही हुए थे भर्ती
सोशल मीडिया पर डॉ. रुचिता शर्मा, एसोसिएट डायरेक्टर, विभाग ऑफ मेडिसिन का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने प्रतीक के निधन पर दुख जताया है और कहा है कि वह हमारे यहां लंबे समय से इलाजरत मरीज थे.
उन्होंने कहा कि प्रतीक काफी समय से उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और हाइपरटेंशन के मरीज थे और वह उनका इलाज कर रही थी. कुछ दिन पहले उन्हें पल्मोनरी एम्बोलिज्म (फेफड़ों में ब्लड क्लॉट) की शिकायत के बाद प्रतीक अस्पताल में भर्ती हुए थे.
उन्होंने कहा कि इस बीमारी में ब्लड क्लॉट फेफड़ों की धमनियों में जाकर रुक जाता है, और इसकी वजह से हृदय का कार्य प्रभावित हो जाता है. इस सम्बंध में वह सांस फूलने और सांस संबंधी समस्याओं की शिकायत लेकर उनके पास पहुंचे थे. इसके बाद उन्हें पल्मोनरी एम्बोलिज्म का निदान किया गया.
डाक्टर ने कहा कि यह स्थिति बेहद गंभीर होती है और कई बार ये जानलेवा भी साबित हो सकती है. ब्लड थिनर दवाओं पर प्रतीक यादव थे और वे अपने बीमारी से पूरी तरह अवगत थे. नियमित रूप से वह ब्लड प्रेशर की दवाएं ले रहे थे. उनकी मौत की खबर से पूरा मेडिकल स्टाफ स्तब्ध है.
सपा अध्यक्ष @yadavakhilesh के छोटे भाई और महिला आयोग की उपाध्यक्ष @aparnabisht7 के पति प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हो गया है। उनका शरीर मृत अवस्था में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया है। कहा जा रहा है कि जहर खाने से उनकी मौत हुई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। pic.twitter.com/scuEdfy1i3
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) May 13, 2026