NATIONAL SCIENCE DAY: भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक ने किसानों की आय दोगुनी करने का दिया स्मार्ट मंत्र, पढ़ें पूरी जानकारी

February 28, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अंतर्गत संचालित रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन कुलपति प्रोफेसर राणा कृष्ण पाल सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर मुख्यअतिथि डॉ. एडी पाठक निदेशक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने आधुनिक कृषि में विज्ञान एवं तकनीकी के योगदान जिनोम सीक्वेंसिंग के द्वारा खाद्यान्न की उत्पादकता एवं गुणवत्ता बढ़ाने में योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्मार्ट एग्रीकल्चर और स्मार्ट इरिगेशन के द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने में सफलता प्राप्त हुई है। अब हमारा किसान केवल अन्नदाता ही नहीं उर्जादाता भी बन रहा है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ एके जैन, जैनविद्या शोध संस्थान लखनऊ, ने कहा कि अनुसंधान में शुचिता एवं ईमानदारी का होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत के महान वैज्ञानिक डॉक्टर सीवी रमन को दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन प्रोफेसर सीके दीक्षित अधिष्ठाता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा दिया गया।

कुलपति प्रोफेसर राणा कृष्ण पाल सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हमारे अनुसंधान इस प्रकार के हों कि उनका लाभ गांव तक पहुंचे और जिससे समाज के सभी वर्गों एवं दिव्यांगजनों का जीवन सरल हो सके। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के भौतिक विज्ञान विभाग, गणित एवं सांख्यिकी विभाग, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, एवं अभियांत्रिकी संकाय के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। मुख्य रूप से डॉ. विनोदिनी कटियार डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. डी.सी.शर्मा, डॉ. देवेश कटियार,डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र, कर्मचारी, विद्यार्थीआदि मौजूद रहे। डॉ. विनय कुमार सिंह समन्वयक, रसायन विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कई विभागों ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
लखनऊ विश्वविद्यालय के कई विभागों द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” का आयोजन किया गया। इस मौके पर रसायन विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय ने प्रो अरुण सेठी, प्रमुख, रसायन विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुशल नेतृत्व में डॉ. रितु त्रिवेदी, एफएनएएससी, एंडोक्रिनोलॉजी विभाग, सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट, लखनऊ का “जीव विज्ञान और चिकित्सा में रसायन विज्ञान का महत्व” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया। डॉ. त्रिवेदी ने रसायन विज्ञान में हाल के विकास, नवाचार के बारे में व्यापक दृष्टिकोण दिया और जीव विज्ञान और चिकित्सा में अनुप्रयोगों के रासायनिक विज्ञान को सहसंबद्ध किया। अपने व्याख्यान में, उन्होंने पीएच.डी. के छात्रों, स्नातकोत्तर छात्रों को आपस में रसायन विज्ञान के पोषण के लिए उत्साह पैदा करने के लिए कहा ताकि वे जैविक क्षेत्र और दवाओं में रासायनिक विज्ञान के विचारों को लागू कर सकें, जो मानवता के लिए एक वरदान हो सकता है। उनके व्याख्यान के बाद धन्यवाद प्रस्ताव प्रो. अनिल मिश्रा ने दिया। इस कार्यक्रम के दौरान रसायन विज्ञान विभाग के सभी संकाय सदस्य, पीएचडी छात्र और स्नातकोत्तर छात्र उपस्थित थे।

माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के सहयोग से लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग  में “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” पर आयोजित हुआ कार्यक्रम प्रो. विवेक प्रसाद, वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नलिनी पाण्डेय, प्रो. अमृतेश चन्द्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।

इसी के साथ इंन्स्टीट्यूट आफॅ फार्मास्यिूटिकल सांइसेज, लखनऊ विश्वविद्यालय ने भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर डा. अमित मिश्रा, वरिष्ठ मुख्य वैज्ञानिक, फार्मास्यूटिक्स एण्ड फार्माकोकाइनेटिक्स डिवीजन सीएसआईआर-सीडीआरआई लखनऊ मौजूद रहे। इस मौके पर अनामिका सिंह, देवाशीष, अंकित प्रजापति तथा अब्दुल शादाब आदि छात्रों ने प्रतियोगिता में समान अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जीती प्रतियोगिता
बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या डा. लीना मिश्रा ने छात्राओं को इस दिन की विशेषता के बारे में बताया। गणित प्रवक्ता सीमा आलोक वार्ष्णेय के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं ने जीवन और पर्यावरण को सुगम बनाने के लिए दुनिया में हुई अनेक वैज्ञानिक खोजों के महत्व को बताते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर निबंध, स्लोगन, कविता प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। साथ ही विद्यालय की छात्राओं ने पोस्टर तथा विज्ञान के विविध मॉडल्स भी बनाए। स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा 10 की ऋषिता चंद्रा प्रथम, मधु सिंह द्वितीय तथा कक्षा 12 की अलीशा तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 8 की साधना प्रथम तथा कक्षा 10 की आराध्या गुप्ता द्वितीय स्थान पर रही। कविता प्रतियोगिता में कक्षा 12 की कमलेशा प्रथम और कक्षा 10 की ऋषिता चंद्रा द्वितीय स्थान पर रही। इन सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त 23 फरवरी को होने वाले मतदान के अवसर पर एपी सेन कॉलेज, लखनऊ में बनाए गए ग्रीन बूथ में कक्षा 11 की दो छात्राओं के विज्ञान के मॉडल प्रदर्शित किए गए थे, उनको भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यालय में पुरस्कृत किया गया।

ये खबरें भी पढ़ें-

पूर्वी यूक्रेन के खार्किव की इमारतों पर जारी है भारी गोलाबारी, अब तक पांच लाख लोग भाग चुके हैं यूक्रेन से, देखें वीडियो

चार देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को रूस के लिए किया प्रतिबंधित, रूस ने परमाणु निवारक बलों को किया अलर्ट, देखें वीडियो

महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार शिव जी का करें इस तरह अभिषेक, कटेगी हर बाधा, मिलेगी सफलता-सुख और समृद्धि

जानें महाशिवरात्रि का काले तिल से क्या है कनेक्शन, शिव जी को चढ़ाएं पका आम, अश्वमेघ के समान मिलेगा फल, देखें पूजन विधि और पूजन सामग्री, मार्केश की शांति के लिए करें ये उपाए

चार देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को रूस के लिए किया प्रतिबंधित, रूस ने परमाणु निवारक बलों को किया अलर्ट, देखें वीडियो