UP News: “मोदी जी मेरी पत्नी को वापस पाकिस्तान भेज दीजिए”, आशिक से मिलने भारत आई चार बच्चों की मां के पति ने दुबई से लगाई मदद की गुहार, दोनों मिले थे PUBG खेलने के दौरान

Share News

PUBG Love Story: इन दिनों प्रेम से मामले में दो मुद्दे चर्चा का विषय हैं और दोनों संयोग से उत्तर प्रदेश के ही हैं. एक तो SDM ज्योति मौर्य और दूसरी पाकिस्तान से अपने आशिक से मिलने के लिए भारत आई सीमा गुलाम हैदर के. दरअसल दोनों को PUBG गेम खेलते हुए प्यार हो गया और फिर क्या वह सीधे पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंच गई अपने आशिक सचिन से मिलने के लिए.

फिलहाल तो गलत तरीके से भारत में घुसने पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था लेकिन बाद में छोड़ दिया है. उसके साथ में उसके आशिक सचिन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, बाद में पुलिस ने उसे भी छोड़ दिया है. इसके बाद वह सचिन के घर चली गई है तो वहीं सीमा के पति ने दुबई से वीडियो संदेश जारी करते हुए पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि, उनकी पत्नी और बच्चों को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए. इसी के साथ उसके पति ने ये भी आरोप लगाया है कि सीमा ने पाकिस्तान वाला घर बेचकर बच्चों को साथ लेकर भारत गई है. वह बर्बाद हो गया. वहीं बताया जा रहा है कि, सीमा गुलाम हैदर की उम्र 27 साल है तो वहीं आशिक सचिन मीना की उम्र 22 साल है. दोनों कुछ साल पहले PUBG खेलने के दौरान मिले थे.

नेपाल में मिले थे दोनों
पुलिस के ने पूरे मामले को लेकर बताया कि, सीमा गुलाम हैदर अपने चार बच्चों के साथ मई में अवैध रूप से भारत आ गई. उसने सचिन मीना के साथ ग्रेटर नोएडा में एक महीने से अधिक समय बिताया. अदालत ने फिलहाल 14 दिनों तक हिरासत में रखने का आदेश दिया था. हालांकि, अब जमानत पर उसे छोड़ दिया गया है. बच्चे अपनी मां के साथ ही हैं. पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, सीमा और सचिन मार्च में नेपाल में मिले और फिर अपने देश लौट आए.

पति से सऊदी अरब जाने के बाद खेलना शुरू किया था पबजी
सीमा के बारे में जानकारी सामने आई है कि, 2014 में पाकिस्तान के सिंध निवासी गुलाम हैदर से उसकी शादी हुई थी. गुलाम पांच साल बाद 2019 में रोजगार के लिए सऊदी अरब चला गया तो अकेले रहते हुए सीमा ने PUBG खेलना शुरू किया. सीमा ने मीडिया को बताया, “मैं दिन में दो से तीन घंटे PUBG खेलती थी और गेम खेलने के दौरान ही मेरी सचिन से पहचान हुई. फिर हम दोनों ने एक दूसरे को अपना नंबर दिया और नियमित रूप से बातचीत करने लगे. ”

पति पर लगाया आरोप
इस मामले के बाद सीमा ने अपने पति गुलाम पर दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया है. तो वहीं गुलाम हैदर ने आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया है कि सीमा ने अपना पाकिस्तानी घर बेच दिया और अपने बच्चों के साथ भाग गई. तो वहीं किराने की दुकान के मालिक सचिन ने सीमा और उसके बच्चों के लिए एक कमरा किराए पर लिया. फिलहाल मकान मालिक, गिरीश कुमार ने मीडिया को बताया कि उन्हें कभी भी किसी अवैध चीज़ पर संदेह नहीं हुआ. ये लोग अच्छे से रह रहे थे. सचिन के माता-पिता भी इन दोनों से मिलने आते रहते थे. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर रही है. (फोटो सोशल मीडिया)